Hanuman Chalisa

बिना टेलीस्कोप आज चंद्रमा, शुक्र और शनि ग्रह को पास-पास खुली आंखों से देखें

Webdunia
सोमवार, 23 जनवरी 2023 (17:25 IST)
आज दिनांक 23 जनवरी 2023 को शाम को आसमान में दिखाई देगा अद्भुत नजारा। चंद्रमा के पास दिखाई देंगे शुक्र और शनि ग्रह। आप इसे बिना टेलीस्कोप की मदद से अपनी आंखों से देख सकेंगे। यह नजारा करीब 1 घंटे 30 मिनट तक दिखाई देगा। इस खगोलीय घटना की जानकारी उज्जैन स्थित शासकीय जीवाजी वेधशाला दे मीडिया को दी।
 
आज दिनांक 23 जनवरी 2023 को शाम को सुंदर खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दिन सूर्य अस्त होने के बाद पश्चिम दिशा में चंद्रमा, शु्र ग्रह एवं सबसे सुंदर ग्रह शनि के साथ दिखाई देंगे। जिसे खगोलीय भाषा में चंद्रमा, शुक्र और शनि की युति कहते हैं। दिनांक 23 जनवरी 2023 को द्वितीय तिथि पर सायन गणना के अनुसार चंद्रमा कुंभ राशि में 27 अंश 2 कला पर होगा एवं उसकी क्रांति 16 अंश 59 कला दक्षिण होगी, शुक्र ग्रह कुंभ राशि में 25 अंश 13 कला पर होगा और उसकी क्रांति 14 अंश 29 कला दक्षिण होगी तथा शनि ग्रह कुंभ राशि में 24 अंश 50 कला पर होगा और उसकी क्रांति 14 अंश 25 कला होगी।
 
इस प्रकार हम देखते हैं कि चंद्रमा के साथ शुक्र एवं शनि ग्रह एक ही राशि में अत्यंत पास पास हैं। सांय सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में हसिए के आकार का चंद्रमा दिखाई देगा, चंद्रमा के ठीक पीछे थोड़ा दक्षिण की ओर लट्टू के समान चमकता हुआ शुक्र दिखाई देगा। शुक्र ग्रह के ठीक नीचे एवं कम चमकदार शनि ग्रह को आप देख सकेंगे। इस दिन चंद्रमा सायं 7 बजकर 54 मिनट पर अस्त हो रहा है। अत: यह नजारा आप लगभग 1 घंटे 30 मिनिट तक अच्छे प्रकार से देख सकेंगे। 
 
इस घटना को आप अपने घर से ही बिना किसी साधन के अपनी आंखों से ही बहुत अच्छी प्रकार से देख सकते हैं। युति देखने के लिए टेलीस्कोप आदि किसी साधन की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि पास पास दिखने की स्थिति में भी खगोलीय पिण्ड टेलीस्कोप के दृश्य क्षेत्र से दूरी पर ही रहते हैं। अत: आप इस घटना का व्यापक प्रचार प्रसार करें एवं विद्यार्थियों को भी किसी खुले स्थान से इस खगोलीय घटना को दिखाने की व्यवस्था करें।
 
अधीक्षक, शा. जीवाजी वेधशाला, उज्जैन।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

अगला लेख