शनि का गोचर : 30 साल बाद शनिदेव बदलेंगे राशि, चमक जाएगी 6 राशियों की जिंदगी

Webdunia
शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (14:31 IST)
Saturn transit in Aquarius
29 April 2022 Saturn zodiac change: करीब 30 साल बाद शनि मकर राशि से निकलकर 29 अप्रैल 2022 शुक्र वार से कुंभ राशि में ( Saturn transit in Aquarius 2022) गोचर करने लगेगा। इस वर्ष में मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होने से इनकी परेशानी बढ़ेगी, जबकि धनु राशि वालों की साढ़ेसाती खत्म होगी और मकर, कुंभ राशि वालों को राहत मिलेगी। दूसरी ओर मिथुन और तुला राशि वालों की ढैय्या समाप्त होगी और कर्क, वृश्चिक राशि वालों पर प्रारंभ होगी।
 
 
7 राशियों पर शनि का प्रभाव (Effect of Saturn on 7 zodiac signs) :
 
शनि का कुंभ राशि में प्रवेश, 6 राशियों का बदल देगा जीवन (Shani ka kumbh rashi me prabhav, Zodiac sign astrology) : 
 
1. मेष : शनि आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करेगा। इससे आपकी आय में बढ़ोतरी की संभावना है। नौकरी या व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
2. वृषभ : शनि आपकी राशि के दशम में गोचर करेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी और व्यापार में धन लाभ होगा। नौकरी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
 
3. मिथुन : शनि आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप हर कार्य में सफल होंगे। यह गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ होगा। अचानक से धनलाभ होगा। मिथुन राशि वालों को शनि की ढैया से मुक्ति मिलेगी
 
4. तुला : शनि का गोचर शुभ रहने वाला है। छात्रों के लिए सकारात्मक समय दिखाई दे रहा है। नौकरी में कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में तरक्की मिलेगी. मनचाही नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस अवधि में आप एक अच्छा सौदा करने में सक्षम रह सकते हैं। 
 
5. धनु : शनि आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। शनि गोचर के साथ ही आपको शनि की साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिल जाएगी। आपको निवेश में लाभ मिलेगा और धन की बचत भी होगी। शनि ग्रह अगले वर्ष 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में आ जाएंगे, तब धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलेगी, परंतु 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर फिर से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद तब 17 जनवरी 2023 को धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।
 
6. कुंभ : कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 24 जनवरी 2020 से शुरू हुई थी। इससे मुक्ति 3 जून 2027 को मिलेगी, परंतु शनि की महादशा से कुंभ राशि वालों को 23 फरवरी 2028 को शनि के मार्गी होने पर छुटकारा मिलेगा, यानि कुंभ राशि वालों को 23 फरवरी 2028 को शनि की साढ़ेसाती से निजात मिलेगी। हालांकि वर्तमान में आप पर गुरु की कृपा होने के कारण आपके लिए शनि देव का उतना असर नहीं होगा जितना की अन्य राशियों पर माना जा रहा है। आपके कर्म अच्‍छे हैं तो शनि आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख