Festival Posters

कुंभ राशि में सूर्य का गोचर और कुंभ राशि में गुरु होगा अस्त, क्या होगा कुंभ राशि पर असर, जानें

Webdunia
मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (18:16 IST)
13 फरवरी 2022 को सूर्य ने कुंभ राशि में प्रवेश किया जहां बृहस्पति ग्रह पहले से ही मौजूद है। 19 फरवरी को बृहस्पति ग्रह इसी राशि में अस्त हो जाएंगे जो 20 मार्च को अपनी सामान्य अवस्था में पुन: आ जाएंगे। कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की इस गति से कुंभ राशि के जातकों के जीवन में भारी फेरबदल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। आओ जानते हैं कि क्या होगा इसका इस राशि पर असर।
 
 
गुरु अस्त (Jupiter sets 2022) : कुंभ राशि में गुरु अस्त का असर शुभ नहीं मान जा रहा है। गुरु आपकी राशि के दसवें भाव में अस्त हो रहा है और दसवां भाव मकर राशि का है। मकर राशि में गुरु नीच का होकर बुरे फल देता है। दसवां भाव कर्म का भाव है ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को कार्यस्थल पर कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको गुरु के अस्त के दौरान सावधान रहने की जरूरत है।
 
सूर्य का गोचर (Sun enters Aquarius) : कुंभ राशि में सूर्य का गोचर प्रथम भाव में हो रहा है। प्रथम भाव सूर्य का ही भाव है। सूर्य और गुरु आपस में मित्र है। यह गोचर आपके लिए शुभ होगा। इस गौचर से नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में व्‍य‍स्‍तता रहेगी। सेहत का ध्‍यान रखना होगा।
 
परिणाम : यदि गुरु के कारण अशुभ है तो सूर्य के कारण शुभ है। सूर्य के नजदीक जाने से ही गुरु अस्त होता है। ऐसे में आपको सूर्य का सहयोग ज्यादा मिलेगा और गुरु के परिणाम अस्त ही माना जाएंगे। कुल मिलाकर दोनों ही ग्रहों का गोचर आपके लिए शुभ ही माना जाएगा। फिर भी आप गुरु के उपाय कर सकते हैं।  
 
गुरु के करें ये उपाय : गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें, चने की दाल सहित अन्य पीली वस्तुओं का दान करें और केले के पेड़ की पूजा करें। संभव हो तो गुरुवार के दिन विधि-विधान अनुसार व्रत का पालन करें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Chhath puja 2025 date: वर्ष 2025 में कब है छठ पूजा, जानिए संपूर्ण दिनों की जानकारी

Diwali 2025: धनतेरस पर भूलकर भी उधार में ना दें ये 4 चीजें, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Tula sankranti 2025: तुला संक्रांति पर 12 राशियों के जातक करें ये खास उपाय, मिलेगा मनचाहा फल

Diwali 2025: क्या लक्ष्मी जी के दत्तक पुत्र हैं श्रीगणेश?, जानिए दिवाली पर लक्ष्मी जी के साथ क्यों पूजे जाते हैं

October 2025 Weekly Rashifal: राशिफल अक्टूबर 2025, इस हफ्ते कौन सी राशि रहेगी सबसे भाग्यशाली?

सभी देखें

नवीनतम

Shukra Gochar: शुक्र का कन्या राशि में गोचर, 2 राशियां रहें संभलकर

Diwali Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर कौन सी चीजें घर से निकालें तुरंत?, जानें 6 टिप्स

Rama Ekadashi 2025: रमा एकादशी व्रत कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पारण का समय, महत्व और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 अक्टूबर, 2025)

15 October Birthday: आपको 15 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख