Dharma Sangrah

सितंबर माह में कब होगा सूर्य का गोचर, जानिए 12 राशियों पर असर

Webdunia
मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (17:46 IST)
Surya gochar Sinh sankranti : 17 अगस्त 2022 को सूर्य ने कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश किया था। अब यह 17 सितंबर 2022 शनिवार को सिंह से निकलकर कन्या में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। यानी कन्या संक्रांति होगी। आओ जानते हैं कि इससे 12 राशियों पर क्या होगा असर। जानें, राशिफल।
 
मेष राशि : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर होगा। यह गोचर सेहत की दृष्टि से सही है। आपके शत्रु या विरोधी भी परास्त होंगे। अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। सूर्य का यह गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। मानसिक तनाव बना रहेगा। परिवार में वाद विवाद होने होने की संभावना है। नौकरीपेशा हैं तो संयम और समझदारी से काम करें। व्यापारी हैं तो जोखिम से बचें। 
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में सूर्य का गोचर सेहत संबंधी समस्या उत्पन्न कर सकता है। यात्रा में कष्ट हो सकता है। पारिवारिक सुख और शांति बाधित होगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 
 
कर्क राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर सेहत के लिए शुभ है। तनाव से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा है तो आपके काम की तारीफ होगी। व्यापारी हैं तो मुनाफा होगा। यात्राओं से लाभ होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
सिंह राशि : यदि आपके खानपान और वाणी पर संयम नहीं रखा तो आपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य का गोचर शरीरिक या मानसिक तनाव दे सकता है। आर्थिक दृष्टि से लेन देन में सावधानी रखने की जरूरत है। वा‍द विवाद से दूर रहें। परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। 
 
कन्या राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में सूर्य का गोचर स्वभाव में परिवर्तन लाएगा। आपको अहंकर और घमंड से दूर रहना है। क्रोध पर कंट्रोल करना होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।
तुला राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में सूर्य का गोचर किसी कार्य को लेकर विदेश या लंबी यात्रा के योग बनाएगा। सेहत में लापरवाही भारी पड़ सकती है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। विरोधी सक्रिय होकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाणी पर संयम रखकर समझदारी से काम लेना होगा।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में सूर्य का गोचर सकारात्मक परिणाम देगा। आर्थिकरूप से आप मजबूत होंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। घर परिवार में शांति बनी रहेगी। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार की राय लें। करियर में सफलता मिलेगी। दान-धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 
 
धनु राशि : आपकी राशि के दशम भाव में सूर्य का गोचर कार्यक्षेत्र में प्रगति दिलाएगा। नौकरीपेशा में प्रमोशन की संभावना है। व्यापारी हैं तो धन कमाने के नए अवसार पैदा होंगे। सेहत में सुधार होगा। मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
 
मकर राशि : आपकी राशि के नवम भाव में सूर्य का गोचर भाग्य का साथ दिलाएगा। तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। सेहत का ध्यान रखते हुए मानसिक तनाव और दबाव से बचना होगा। बहस से भी दूर रहें। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। 
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में सूर्य का गोचर कई तरह के उतार-चढ़ावा लेकर आएगा। आपको कई तरह की समस्याओं और वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी परिस्थिति में खुद को शांति बनाए रखें और समझदारी से काम लें। खुद की और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाना होगी। 
 
मीन राशि : आपकी राशि के सप्तम भाव में सूर्य का गोचर दांपत्य जीवन में उतार चढ़ावा लेकर आ सकता है। साझेदारी के व्यपार में सतर्कता बरतना होगी। कार्यक्षेत्र यानी की नौकरी या व्यापार में भी इच्छानुसार फल प्राप्त नहीं कर सकेंगे। हालांकि नौकरी में थोड़ा बहुत अच्‍छा परिणाम देख सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

'मालव्य' और 'लक्ष्मी नारायण' राजयोग: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अपार धन लाभ

Mokshada Ekadashi Katha: मोक्षदा एकादशी व्रत क्यों है इतना महत्वपूर्ण? जानें पौराणिक कथा

Mithun Rashi 2026: मिथुन राशि 2026 राशिफल: शनि के फेर में है कर्मफल और गुरु की मुट्ठी में बंद है भाग्य

सभी देखें

नवीनतम

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2026: मकर राशि (Capricorn)- राहु और केतु मिलकर भटकाएंगे, शनि और गुरु के उपाय बचाएंगे

skanda sashti 2025: सुब्रह्मण्य षष्ठी व्रत क्या है, जानें महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

Mulank 7: मूलांक 7 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

अगला लेख