shiv chalisa

Budhaditya yog : 8 जुलाई को बुध का राशि परिवर्तन, आपकी राशि पर होगा कैसा असर?

Webdunia
शनिवार, 8 जुलाई 2023 (15:38 IST)
Budh gochar in kark 2023 : बुध ग्रह 8 जुलाई 2023 शनिवार की रात को 12 बजकर 05 मिनट कर्क राशि में गोचर कर रहा है। इसके बाद 17 जुलाई की सुबह सूर्य देव भी कर्क राशि में गोचर करेंगे तब बुधादित्य योग बनेगा। बुध और सूर्य की युति से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और इसका क्या फल मिलेगा, जानिए 12 राशियों का राशिफल।
 
मेष राशि : मेष राशि के तीसरे और छठे भाव के स्वामी बुध अब कुंडली के चौथे भाव में गोचर होगा। बुध का कर्क में गोचर आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। करियर और नौकरी में आपके लिए मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा। हालांकि व्यापार में लाभ हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के बुध दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और अब वे तीसरे भाव में गोचर करेंगे। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। व्यापारियों के लिए यह गोचर बेहद फलदायी रहेगा। पारिवारिक संबंध भी मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के पहले और चौथे भाव के स्वामी बुध अब दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बुध का यह गोचर आपके लिए ठीक नहीं कहा जा सकता है। व्यापारियों को लाभ अर्जित करने में कड़ी मेहतन करना होगी। नौकरीपेशा हैं तो सावधानी से कार्य करना होगा। सेहत और रिश्तों को लेकर भी सतर्क रहें।
 
कर्क राशि : आपकी कुंडली के तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी बुध का अब यह पहले भाव में गोचर होगा। आपके लिए नौकरी या व्यापार दोनों में ही यह मिले जुले परिणाम देगा। हालांकि रिश्‍तों को लेकर यह सकारात्मक फल प्रदान करने वाला है। सेहत में भी सुधार होगा।
 
सिंह राशि : आपकी कुंडली में बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब वे बारहवें भाव में गोचर करेंगे। आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकती है। आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। व्यापार में रणनीति बदलने की जरूरत है। नौकरी में सावधानी से कार्य करने की जरूरत है। सेहत और रिश्तों का ध्यान रखें।
 
कन्या राशि : आपकी कुंडली के पहले और दसवें भाव के स्वामी बुध अब यह ग्यारहवें भाव में गोचर होगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि के साथ ही प्रमोशन के योग बनेंगे। व्यापारी बंधुओं भी लाभ कमाने में कामयाब होंगे। आप धन कमाने में सफल होंगे। संबंधों में भी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। 
 
तुला राशि : आपकी कुंडली के नौवें और बारहवें भाव के स्वामी बुध का अब दसवें भाव में गोचर होगा। नौकरी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। व्यापारी हैं तो धन लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सोच समझकर खर्च करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं।
 
वृश्चिक राशि : आपकी कुंडली के आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी बुध का अब नौवें भाव में गोचर होगा। करियर के लिहाज से यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी या व्यापार में मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन में समस्या खड़ी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं।
 
धनु राशि : आपकी कुंडली के सातवें और दसवें भाव के स्वामी बुध का अब यह आठवें भाव में गोचर होगा। पारिवारिक जीवन में वाद विवाद हो सकता है। करियर में रुकावट आ सकती है। नौकरी में अधिक दबाव के चलते परेशान रहेंगे। व्यापारी हैं तो प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिलने के आसार हैं। आपके खर्चे बढ़ जाएंगे।
 
मकर राशि : मकर राशि के जातकों की कुंडली के छठे और नौवें भाव के स्वामी बुध अब सातवें भाव में गोचर होगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती है। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। करियर या नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारी हैं तो उत्तम लाभ होगा। धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। रिश्तों में स्नेह बना रहेगा।
 
कुंभ राशि : आपकी कुंडली के पांचवें और आठवें भाव के स्वामी बुध का अब छठे भाव में गोचर होगा। सेहत संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष योग्यता के आधार पर धन लाभ हो सकता है। व्यापारी धन कमाने में कामयाब हो सकते हैं। रिश्ते पहले की अपेक्षा बेहतर होंगे। खर्च में वृद्धि होने की संभावना है। तनाव बने रहने के कारण पैरों में दर्द हो सकता है।
 
मीन राशि : आपकी कुंडली के चौथे और सातवें भाव के स्वामी बुध का अब पांचवें भाव में गोचर होगा। यह गोचर कई तरह के सकारात्मक बदलाव लाएगा। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे और प्रमोशन के योग भी बनेंगे। व्यापारी हैं तो यह गोचर फायदेमंद साबित होगा। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (03 मार्च, 2026)

03 March Birthday: आपको 3 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

अगला लेख