Hanuman Chalisa

जब लग्न में मंगल हो

भारती पंडित
लग्न का मंगल कई दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। यह लग्न में बैठकर चतुर्थ और सप्तम स्थान को दृष्टि देता है और पूर्ण मांगलिक योग बनाता है।
 
लग्नस्थ मंगल स्वगृही, मित्र क्षेत्री या उच्च का हो तो जातक पुष्ट देह का, अच्छी कद-काठी का, निरोगी व अच्छे कार्य करके समाज में पद-यश पाने वाला होता है। पाप प्रभाव में आया मंगल जातक को क्रोधी, झगड़ालू, व्यर्थ प्रलाप करने वाला बनाता है। ऐसे लोगों को दाँतों के रोग व उदर रोग होने की आशंका रहती है। रक्तचाप की शिकायत भी रहती है।
 
लग्नस्‍थ मंगल जातक की कई व्यवसायों की तरफ आकृष्ट करता है मगर सफलता कम ही मिलती है। यह मंगल अहंकार भी बढ़ाता है। मिथुन व तुला का मंगल मिलनसार, व्यवहार कुशल बनाता है।
 
सिंह राशि का मंगल धन व उन्नतिदायक होता है। वृषभ, कन्या, व मकर का मंगल कंजूस व संकुचित विचारों का बनाता है। कर्क, वृश्चिक, कुंभ व मीन का मंगल यश तो देता है, मगर धन की कमी बनाता है। मेष का मंगल सुखकारक होता है।
 
मंगल पर पाप प्रभाव होने की स्थिति में हनुमान जी की उपासना, मंगलवार का व्रत व लाल वस्तु का दान उपयोगी होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Numerology Horoscope 1-7 June 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें किस मूलांक की चमकेगी किस्मत?

June 2026 Monthly Horoscope: मासिक राशिफल जून 2026: 12 राशियों की भविष्यवाणी, जानें भाग्य, आर्थिक स्थिति और जीवनशैली

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 मई, 2026)

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय