13 सरल उपाय, घर में खुशहाली लाए

Webdunia
बुधवार, 3 सितम्बर 2014 (09:47 IST)
घर में चाहते हैं शांति और बरकत तो यह आजमाएं (टिप्स) 
 

 

 
 
हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। बेहद छोटी-छोटी सावधानियों को आजमा कर हम सरलता से मनचाही खुशियां पा सकते हैं। प्रस्तुत है 13 सरलतम टिप्स जो घर में शांति का संचार करेंगे और शुभता को आमंत्रित करेंगे। 
 
1. घर में सुबह-सुबह कुछ देर के लिए भजन अवश्य लगाएं। 
 
2. घर में कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखें, उसे पैर नहीं लगाएं, न ही उसके ऊपर से गुजरे अन्यथा घर में बरकत की कमी हो जाती है। झाड़ू हमेशा छुपा कर रखें। 
 
3. बिस्तर पर बैठ कर कभी खाना न खाएं, ऐसा करने से बुरे सपने आते हैं।
 
4. घर में जूते-चप्पल इधर-उधर बिखेर कर या उल्टे सीधे करके नहीं रखने चाहिए इससे घर में अशांति उत्पन्न होती है।
 
5. पूजा सुबह 6 से 8 बजे के बीच भूमि पर आसन बिछा कर पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके बैठ कर करनी चाहिए। पूजा का आसन जूट अथवा कुश का हो तो उत्तम होता है। 
 
6. पहली रोटी गाय के लिए निकालें। इससे देवता भी खुश होते हैं और पितरों को भी शांति मिलती है। 
 
7. पूजा घर के ईशान कोण में सदैव जल का एक कलश भरकर रखें। 
 
8. आरती, दीप, पूजा अग्नि जैसे पवित्रता के प्रतीक साधनों को मुंह से फूंक मारकर नहीं बुझाएं।
 
9. मंदिर में धूप, अगरबत्ती व हवन कुंड की सामग्री दक्षिण पूर्व में रखें अर्थात आग्नेय कोण में। 
 
10. घर के मुख्य द्वार पर दाएं तरफ स्वस्तिक बनाएं।
 
11. घर में कभी भी जाले न लगने दें, वरना भाग्य और कर्म पर जाले लगने लगते हैं और बाधा आती है। 
 
12. सप्ताह में एक बार जरूर समुद्री नमक अथवा सेंधा नमक से घर में पोछा लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। 
 
13. पूजा घर में अगर कोई प्रतिष्ठित मूर्ति है तो उसकी पूजा हर रोज निश्चित रूप से हो ऐसी व्यवस्था करें। 

 
Show comments

Gudi padwa 2024: हिंदू नववर्ष 2081 पर जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का भविष्यफल

Gudi padwa 2024: हिंदू नववर्ष कैसे मनाते हैं, जानें गुड़ी पड़वा की पूजा विधि

Surya Grahan 2024: चैत्र नवरात्रि से पहले लगेगा सूर्य ग्रहण, 6 राशियों की किस्मत पलट देगा

lakshmi chalisa: लक्ष्मी चालीसा का पाठ यदि किया इन 5 नियमों के अनुसार तो होगा धन लाभ

Surya Grahan 2024: 54 साल बाद बाद लगेगा खग्रास सूर्य ग्रहण, जानें 5 रोचक तथ्य

Astrology: 50 साल बाद राहु और शुक्र बना रहे हैं विपरीत राजयोग, 3 राशियों की किस्मत पलट जाएगी

Surya grahan 2024: 8 अप्रैल का खग्रास सूर्य ग्रहण किन देशों में नहीं दिखाई देगा?

दशा माता व्रत 2024: जानें व्रत का रहस्य, नियम, पूजा विधि और महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज क्या कहती है आपकी राशि, जानें ग्रहों की चाल से 04 अप्रैल का राशिफल

Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि इन 3 राशियों के लिए रहेगी बहुत ही खास, मिलेगा मां का आशीर्वाद