सुख शांति के लिए करें ये उपाय...

Webdunia
घर को मंदिर की संज्ञा दी गई है और घर के वातावरण का आपके आम जीवन और दिनचर्या पर अवश्य पड़ता है। ऐसे में यदि घर-परिवार का वातावरण अनुकूल नहीं हो, तब वह प्रत्येक सदस्य के जीवन को प्रभावित करता है। यदि आपके घर में किसी भी कारण से सुख शांति नहीं रह पा रही है, तो आप नीचे दिए गए उपाय कर घर में सुख-शांति बनाए रख सकते हैं।


 

 
 1.) घर में सुबह-सुबह कुछ देर के लिए ही सही, लेकिन भजन अवश्य लगाएं।
 
 

2.) घर में कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखें। 
 



उसे पैर नहीं लगाएं, न ही उसके ऊपर से निकलें, अन्यथा घर में बरकत की कमी हो जाती है।


 

 
 


 

 
 3.) बिस्तर पर बैठ कर कभी खाना न खाएं, ऐसा करने से बुरे सपने आते हैं ।

 


 


4.) घर में जूते-चप्पल इधर-उधर बिखेर कर या उल्टे सीधे करके नहीं रखें। इससे घर में अशांति उत्पन्न होती है।
 

 


 

 

 
5.) पूजा का समय सुबह 6 से 8 बजे के बीच होना चाहिए। पूजा भूमि पर आसन बिछा कर, पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके, बैठ कर  करनी चाहिए ।
 
 


 


6.) जब भी भोजन बनाएं, पहली रोटी गाय के लिए निकालें ।
 
 


 


 7.) पूजा घर में सदैव जल का एक कलश भरकर रखें।
 

 


 


 8.) धूप, दीप, आरती, पूजा अग्नि जैसे पवित्रता के प्रतीक साधनों को मुंह से फूंक मारकर न बुझाएं।
 
 


 


 9.) मंदिर में धूप, अगरबत्ती व हवन कुंड की सामग्री, दक्षिण पूर्व में रखें।
 
 


 


10.) घर के मुख्य द्वार पर दाईं तरफ स्वस्तिक बनाएं।
 
 


 


11.) घर में कभी भी जाले न लगने दें, अन्यथा घर में राहु का असर रहेगा । 
 

 


 


12) शाम के समय न सोएं। रात्रि में सोने से पहले अपने इष्टदेव का स्मरण अवश्य करें।
 

 
 

 


13.) घर के मध्य भाग में जूठे बर्तन साफ करने का स्थान नहीं बनाना चाहिए।


Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त