Hanuman Chalisa

पुरुषोत्तम मास में तुलसी पूजन के समय पढ़ें ये चमत्कारी मंत्र, विष्णुजी होंगे प्रसन्न

Webdunia
पुरुषोत्तम मास महापुण्यकारी है तुलसी का पूजन, पढ़ें ये मंत्र भी... 
 
हमारे पौराणिक ग्रंथों में तुलसी का बहुत महत्व माना गया है। अभी पुरुषोत्तम मास चल रहा है और हिंदू धर्म में यह महीना बहुत ही पूजनीय माना जाता है। 
 
16 मई से 13 जून तक चलने वाले और ज्येष्ठ महीने में आए इस अधिक मास को ही पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। इस महीने में मुरली मनोहर श्रीकृष्ण, भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा होती है तथा श्रीमद्‍भगवतगीता का पाठ करने का विशेष विधान है।

हिंदू धर्म के अनुसार इस महीने में तुलसी की पूजा करने का खासा महत्व माना गया है। इस पुरुषोत्तम मास के दौरान तुलसी के नित्य दर्शन के साथ-साथ ही निम्न मंत्रों का जाप करना फलदायी और महापुण्‍यकारी रहता है। आइए जानें तुलसी पूजन के विशेष मंत्र... 
 
* तुलसी स्तुति का मंत्र 
 
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः 
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।
 
*****
 
तुलसी पूजन का मंत्र 
 
* तुलसी पूजन के बाद बोलने का तुलसी मंत्र 
 
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। 
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।। 
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्। 
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।
 
*****
 
* तुलसी के पत्ते तोड़ते समय बोलने के मंत्र 
 
- ॐ सुभद्राय नमः
 
- ॐ सुप्रभाय नमः
 
- मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी 
नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते ।।
 
*****
 
तुलसी को जल देने का मंत्र.... 
 
* तुलसी को जल देने का मंत्र
 
महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।। 
 
*****
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Magh Mela 2026: माघ मेले के संबंध में 10 दिलचस्प बातें

भविष्य मालिका की भविष्‍यवाणी 2026, 7 दिन और रात का गहरा अंधेरा

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 2026, सात महीने का भीषण युद्ध सहित 6 बड़ी भविष्यवाणियां

Magh Mela 2026: माघ मेले में जा रहे हैं तो जानिए क्या करें और क्या नहीं

जनवरी माह 2026 में कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

मकर संक्रांति पर 23 साल बाद दुर्लभ संयोग, भूत जाति बाघ पर सवार है, जून तक रहना होगा संभलकर

07 January Birthday: आपको 7 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 जनवरी 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर किस देवता की होती है पूजा?

क्या सच में फिर से होने वाला है ऑपरेशन सिंदूर प्रारंभ, क्या कहती है भविष्यवाणी

अगला लेख