चांदी के 10 चमत्कारिक प्रयोग और टोटके

अनिरुद्ध जोशी
हिंदू धर्म में चांदी को बेहद शुद्ध और प्रभावशाली धातु माना गया है। चांदी का उपयोग गहने, सिक्के, मूर्तियां और बर्तन आदि बनाने के काम में होता है। इसके अलवा भी चांदी के कई उपयोग हैं। ऐसा माना जाता है कि चांदी भगवान शंकर के नेत्रों से उत्पन्न हुई थी।
यहां हम बताएंगे की चांदी से किस तरह से आप संकट से मुक्ति होकर धनवान बन सकते हैं या कि यह चांदी का प्रयोग करके आप किस तरह सुखी और शांतिपूर्ण जीवन जी सकते हैं। तो आओ जानते हैं चांदी संबंधी 10 टोटके...
 
अगले पन्ने पर पहला प्रयोग....
 
चांदी और राशि : कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए चांदी का इस्तेमाल बेहतर परिणाम देता है लेकिन मेष, सिंह और धनु के लिए चांदी बहुत अच्छी नहीं होती। बाकी के लिए मध्यम है।
 
अगले पन्ने पर दूसरा प्रयोग...
 
चांदी के बर्तन : चांदी के बर्तन जिस घर में होते हैं वहां सुख, वैभव और संपन्नता आती है। अत: घर में पीतल, तांबा और चांदी के ही बर्तन होना चाहिए। लोहे, प्लास्टिक या स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
 
अगले पन्ने पर तीसरा प्रयोग...
 
चांदी की शक्ति : ज्योतिष में चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र से है। चांदी शरीर के जल तत्व और कफ को नियंत्रित करती है। चांदी के प्रयोग से मन मजबूत और दिमाग तेज होता है। साथ ही चांदी के प्रयोग से चंद्रमा की समस्याओं को शांत किया जा सकता है। एकादशी और प्रदोश का व्रत रखने से चंद्र मजबूत होता है।
 
अगले पन्ने पर चौथा प्रयोग...
 
चांदी का ग्लास : चांदी के ग्लास में पानी पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होती है तो वहीं चांदी के चम्मच से शहद खाने से शरीर विषमुक्त होता है। जिन लोगों को भावनात्मक परेशानियां ज्यादा हैं, वो चांदी का प्रयोग सावधानी से करें।
 
अगले पन्ने पर पांचवां टोटका...
 
चांदी केसर टीका : चांदी के बर्तन में केसर घोलकर माथे पर टीका लगाएं। सुख-शांति, समृद्धि और प्रसिद्धि प्राप्त होगी। यह प्रयोग गुरुवार को करें।
 
अगले पन्ने पर छठा टोटका...
 
चांदी की डिब्बी में जड़ : अर्क (अकोड़ा), छाक (छिला), खैर, अपामार्ग, पीपल की जड़, गूलर की जड़ खेजड़े की जड़, दुर्वा एवं कुशा की जड़ को एक चांदी की डिब्बी में रखकर नित्य पूजा करें। जीवन में कभी असफलता नहीं आयेगी, नवग्रह शांत रहेंगे सुख सम्प की बढ़ोरी होगी। धन लक्ष्मी प्राप्ति के टोटकों में यह टोटका अनुभूत सिद्ध प्रयोग है।
 
अगले पन्ने पर सातवां टोटका...
 

राहु, बुध और केतु : यह अचूक उपाय है। पंचम भाव के राहु के प्रकोप को दूर करने के लिए कम से कम 200 ग्राम ठोस चांदी का एक हाथी बनवाएं और उसे अपने घर में कहीं उचित स्थान पर रखें। बुधग्रह अष्टम में होकर खराब प्रभाव दे रहा है तो चांदी की नथ पहनें।
राहु के उपाय के लिए भोजन कक्ष में बैठकर चांदी की थाली में भोजन करें। केतु के अशुभ स्थिति से बचाव हेतु दूध में अंगूठा डालकर उसे चूसना चाहिए। सूर्य और चन्द्र की वस्तु यथा स्वेत वस्त्र, चांदी और तांबा दान करना चाहिए।
 
अगले पन्ने पर आठवां टोटका...
 
चांदी का पानी :  एक अन्य चमत्कारी टोटके के अनुसार यदि संभव हो तो हमेशा चांदी के बर्तन में पानी पीएं। चांदी बर्तन ना हो तो गिलास में पानी भरें और उसमें चांदी की अंगुठी डालकर पानी पीएं। यह प्राचीन, सरल और बहुत चमत्कारी तांत्रिक उपाय है। इससे धन संबंधी मामलों में राहत मिलती है।
 
अगले पन्ने पर नौवां टोटका...
 
धन की परेशानी दूर करने हेतु: पैसों की तंगी से परेशान हैं। मेहनत करने के बाद भी फल नहीं मिल रहा है तो किसी भी सोमवार की रात जब चंद्रोदय हो जाए तो उसके बाद अपने पलंग के चारों कोनों में चांदी की कील ठोक दें। चांदी की कील छोटी-छोटी भी लगाई जा सकती है। इस तांत्रिक उपाय से पैसों की समस्याएं दूर होने लगती हैं।
 
अगले पन्ने पर दसवां टोटका...
 
टिकेगा धन इस उपाय से : यदि आपके पास धन टिकता नहीं है तो महीने के पहले शुक्रवार को चांदी की डिब्बी में काली हल्दी, नागकेसर व सिंदूर को साथ रखकर भगवती लक्ष्मीजी के चरणों से स्पर्श करवाकर धन रखने के स्थान पर रख दें। निश्‍चित ही लाभ होगा।
 
अगले पन्ने पर ग्यारहवां टोटका...
 

व्यापार वृद्धि हेतु : यदि आपका व्यवसाय कम चल रहा है तो महीने के पहले गुरुवार को पीले कपड़े में काली हल्दी, 11 गोमती चक्र, 1 चांदी का सिक्का और 11 कौड़ियां बांधकर 108 बार निम्नलिखित मंत्र का जप कर अपने कार्य स्थल अथवा दुकान आदि के पवित्र स्थान में राख दें। मंत्र– ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।
इसके अलावा यह भी कर सकते हैं- चांदी की कटोरी में थोड़ा सा सूखा धनिया रखकर उसमें चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति रखें। इस कटोरी को दुकान या व्यवसायिक स्थल से पूर्व दिशा में रख दें तथा प्रतिदिन प्रात: अगरबत्ती जलाकर इनका पूजन करें।
 
अगले पन्ने पर बारहवां टोटका...
 
रोग दूर करने हेतु : यदि कोई रोग ठीक नहीं हो रहा हो तो गोमती चक्र लेकर चांदी के तार में पिरोएं तथा पलंग के सिरहाने बांध दे। निश्चित ही लाभ मिलेगा।
 
अगले पन्ने पर तेरहवां टोटका....
 
धन का अभाव दूर करने हेतु : घर के उत्तर-पश्चिम के कोण (वायव्य कोण) में सुन्दर से मिट्टी के बर्तन में कुछ सोने-चांदी के सिक्के, लाल कपड़े में बांध कर रखें। फिर बर्तन को गेहूं या चावल से भर दें। ऐसा करने से घर में धन का अभाव नहीं रहेगा।
 
अगले पन्ने पर चौदहवां टोटका...
 
करियर और व्यापार : आप चाहते है अगर उच्च शिक्षा और करियर में प्रगति तो चांदी का चैकोर टुकड़ा हमेशा अपने पास रखें। यदि आप चाहते हैं व्यापार में प्रगति तो चांदी का छोटा सा ठोस हाथी अपनी जेब में रखें।
 
अगले पन्ने पर पंद्रहवां टोटका...
 

विवाह हेतु : यदि आप लड़की है और विवाह में विलंब हो रहा हो तो शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को प्रातः चांदी की एक ठोस गोली चांदी की ही चेन में पिरोकर उसे गंगा जल और कच्चे दूध से पवित्र करने के बाद धूप दीप दिखाएं और ‍‍फिर शिवलिंग का स्पर्श कराने के बाद गले में धारण कर लें। इसके बाद वहां गरीबों को कुछ मीठा अवश्य खिलाएं।
लड़के के विवाह में विलंब हो रहा हो तो शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार को सूर्यास्त से पूर्व मिट्टी के कुल्हड़ में मशरूम ऊपर तक भर कर ढक्कन लगा कर किसी भी धार्मिक स्थान, मंदिर या मस्जिद में दान कर आएं।
Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lunar Eclipse 2025: क्या इस बार का चंद्रग्रहण भी लेकर आने वाला है डर और तबाही की नई लहर?

Rahul Gandhi prediction: राहुल गांधी के बारे में चौंकाने वाली भविष्यवाणी, राहु की दशा का पड़ेगा ऐसा प्रभाव

घर के मंदिर में कितनी होनी चाहिए मूर्तियों की ऊंचाई? पूजा घर के इन नियमों की जानकारी है बेहद ज़रूरी

Durga Ashtami 2025: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कन्या पूजन का महत्व

Lunar Eclipse 2025: खग्रास चंद्र ग्रहण के दिन बचकर रहना होगा 6 राशियों को

सभी देखें

नवीनतम

05 September Birthday: आपको 5 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 सितंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

क्या चंद्रग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना है, या इसके पीछे छिपा है भय और विध्वंस का खौफनाक सच?

Pitru Paksha 2025: 7 सितंबर से होगा श्राद्ध पक्ष प्रारंभ, जानें शास्त्रों के नियम और खास बातें

september 2025 panchak: सितंबर में इस तारीख से लगने वाले हैं पंचक, भूलकर भी न करें ये 5 काम, वर्ना हो सकता है नुकसान

अगला लेख