घर में होने वाले लड़ाई-झगड़ों से परेशान हैं ? तो आज ही शुरू करें ये चमत्कारिक उपाय...

Webdunia
* इस चमत्कारिक उपाय से होगा गृह कलह निवारण और घर की शुद्धि भी... 
 
वर्तमान समय में हर मनुष्य तनाव में जी रहा है। यदि आपके हर काम में विघ्न-बाधाएं आ रही हों, घर में भी दिन-प्रतिदिन लड़ाई-झगड़े बढ़ते जा रहे हों और आपको ऐसा प्रतीत हो रहा हो कि घर में देवताओं का वास भी नहीं है, तो निश्चय ही यह मान लेना चाहिए कि आपका घर अशुद्ध है और साथ ही घर में प्रेतात्माओं का वास है। 

 
यहां पाठकों के लिए प्रस्त‍ुत है गृह कलह निवारण एवं गृह शुद्धि करने का एकदम सरल उपाय, जो सिर्फ 21 दिनों तक यह टोटका/उपाय करने से आपके सभी समस्याओं का निपटारा हो सकता है।


आइए जानें अचूक एवं चमत्कारिक सरल उपाय :-
 
* रोज सूर्यास्त के समय 21 दिन तक आधा किलो गाय का कच्चा दूध लें।
 
* उसमें नौ बूंद शुद्ध शहद की मिलाएं और एक अच्छे साफ-सुथरे बर्तन में डालकर स्नान करें।

 
* शुद्ध वस्त्र पहनकर मकान की ऊपरी छत से नीचे तक प्रत्येक कमरे, जीने, गैलरी आदि में उस दूध के छीटें दें।
 
* मुख्य द्वार तक आएं और बचे हुए शेष दूध को द्वार के बाहर ही धार से गिरा दें। इस प्रक्रिया को करते हुए अपने इष्टदेव का स्मरण अवश्य करते रहें।
 
* ऐसा निरंतर 21 दिनों तक करने से घर हरेक प्रकार की बलाओं से मुक्त हो जाता है।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अक्षय तृतीया का जैन धर्म से क्या है कनेक्शन, जानें महत्व

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

अगला लेख