होली पर बनाएं हनुमानजी की प्रतिमा, मनोकामना पूरी करें

श्री रामानुज
होली के दिन (पूर्णिमा) सुबह जल्दी स्नान कर स्वच्छ थाली में बिना इस्तेमाल किया खाने का तेल, बेसन और उड़द के आटे को गूंथ कर हनुमानजी की मूर्ति बनाएं और पूर्ण श्रद्धा से पूजन कर प्राण-प्रतिष्ठा करें।


 

प्रतिमा के सन्मुख तेल और घी का दीपक जलाएं तथा मीठे पूए, दूध से बनी मिठाई आदि का भोग लगाएं। इसके बाद 27 पान के पत्ते तथा सुपारी आदि मुख शुद्धि की वस्तुएं लेकर इनका बीड़ा बनाकर हनुमानजी को अर्पित करें।
 
आगे पढ़ें होली पर जपें कौन-सा हनुमान मंत्र 



 

इसके बाद 108 बार इस मंत्र का जप करें -
 
मंत्र- नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।



 
इसके पश्चात हनुमानजी की आरती, स्तुति करके मनोकामना का स्मरण करें और प्रार्थना करके इस मूर्ति को किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर दें। 

इसके बाद किसी ब्राह्मण या भूखे व्यक्ति को भोजन कराकर व दान देकर ससम्मान विदा करें। ऐसा करने से शीघ्र ही बजरंगबली मनोकामना पूरी करते हैं। 
 
ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 


Show comments

Mahabharat Mosul War : मौसुल के युद्ध में बच गए यदुवंशियों ने पश्चिम के देशों में जाकर क्या किया?

History of Lord Vishnu: भगवान विष्णु का इतिहास जानें

पूजा किस प्रकार से की जाती है, जानिए पूजन की विधि

Mata Vaishno Devi: वैष्णो देवी मंदिर में जाने के लिए कैसे होता है रजिस्ट्रेशन, कितने दिन पहले लेना होता है टोकन

Hanuman chalisa: यदि इस तरह से पढ़ते हैं हनुमान चालीसा तो इसका नहीं मिलेगा लाभ

24 मई 2024 : आपका जन्मदिन

24 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Guru ketu gochar : गुरु और केतु के नवपंचम योग से 3 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Vastu tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में रखी हैं ये 5 चीजें तो तुरंत कर दें बाहर, धन की होगी हानि

षोडश संस्कारों की सही समयावधि, जानिए खास जानकारी