Dharma Sangrah

साढ़े साती में शनिदेव से नहीं डरें, सिर्फ 6 उपाय जरूर करें

Webdunia
30 साल बाद शनि के मकर राशि के प्रवेश के साथ ही कुंभ राशि वालों की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। ऐसे में शनिदेव की तिरछी दृष्टि से बचने के लिए आपको शनिवार के दिन ये उपाय करने चाहिए-  
1. यदि सूर्यास्त के समय पीपल के पेड़ के पास दिया जलाया जाए, तो शनिदेव की कृपा दृष्टि होने लगती है। पेड़ किसी मंदिर में लगा हो अगर ऐसे पीपल के पेड़ में सूर्य अस्त होते समय दीया जलाया जाए, शनि के महादोष समाप्त होने लगते हैं। 
2. शनिवार के दिन सुबह उठकर होकर स्नान करें, उसके बाद एक कटोरी तेल से भरें और उस तेल में अपना चेहरा देखें और फिर उस तेल को शनिवार को ही किसी गरीब या जिसे जरूरत हो उसे दान कर दें। वैसे भी शनिवार को तेल का दान करना शनिदेव को प्रसन्न करने का उपाय बताया गया है।  
3. अगर आप फूल नहीं चढ़ा सकते, दीप नहीं जला सकते और सुबह तेल दान नहीं कर सकते, तो आप रुद्राक्ष की माला लेकर एक सौ आठ बार 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जप करें, शनिदेव की कृपा बनेगी और कष्ट दूर होंगे। 
4. शनिदेव ने हनुमान जी को वचन दिया था कि जो आपकी पूजा करेगा मेरी भी कृपा उस पर रहेगी। हनुमान जी की शुभ अर्चना करें। बंदरों को गुड चना खिलाने से भी हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। 
5. शनिदेव को नीले रंग के फूल चढ़ाएं। शनिवार को दान पुण्य करने से भी शनि की कृपा बनती है। इसके अलावा मन साफ रखें, गलत विचार मन में ना लाएं और किसी पर अत्याचार ना करें। दूसरों की मदद करें शनिदेव न्याय के देवता हैं, ऐसे में वो अपने भक्तों के साथ हमेशा अच्छा ही करते हैं। 
6. अक्सर लोगों की आदत होती है कि जानवरों को मारते, पीटते हैं जबकि ऐसा करना हर लिहाज से गलत है। जानवरों को प्रताड़ित करना शास्त्रों में भी पाप माना गया है, ऐसे लोगों को शनिदेव कभी माफ नहीं करते। काले कुत्ते को रोटी, काली गाय की पूजा, काली चींटी को आटा, काली मछली को आटे की गोली जैसे उपाय शनिदेव को प्रसन्न करेंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shukra gochar: शुक्र के वृश्‍चिक में मार्गी होने से 4 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा! करें मात्र एक उपाय

Numerology Weekly Horoscope, December 2025: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें 01 से 07 दिसंबर तक आपका भाग्य और भविष्य

बुध के मार्गी होने से 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक समस्या से मुक्ति

Lal Kitab Vrishabha rashi upay 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु केतु देगा संकट

शुक्र का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल, जानें किसे मिलेगा धन और कौन होगा कंगाल

सभी देखें

नवीनतम

बृहस्पति के मिथुन राशि में गोचर से 4 राशियों का भाग्य चमक जाएगा, 2 जून 2026 तक जो चाहो वो मिलेगा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 दिसंबर, 2025)

02 December Birthday: आपको 2 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 दिसंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope 2026: नया साल आपकी किस्मत कैसे बदलेगा? जानें महत्वपूर्ण मौके, चुनौतियां और उपाय (वार्षिक राशिफल 2026)

अगला लेख