जीवन में चमकदार सफलता दिलाएंगे रविवार के 2 खास उपाय

Webdunia
सुख-सौभाग्य की वृद्धि के लिए, दुःख-दारिद्र्‌य को दूर करने के लिए, रोग व दोष के शमन के लिए इस प्रभावकारी मंत्र की साधना रविवार के दिन करनी चाहिए। रविवार सूर्यदेव का दिन है। सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए रविवार का व्रत अनिवार्य है। व्रत के दिन भोजन में नमक का उपयोग न करें। 
 
उपाय 1. 
 
रविवार के दिन खुले आकाश के नीचे पूर्व की ओर मुंह करके शुद्ध ऊन के आसन या कुशासन पर बैठकर काले तिल, जौ, गूगल, कपूर और घी मिला हुआ शाकल तैयार करके आम की लकड़ियों से अग्नि को प्रदीप्त कर उक्त मंत्र से एक सौ आठ आहुतियां दें। 
 
मंत्र :- ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ। 
 
धन प्राप्ति का यह एक तांत्रिक उपाय है, जिसे आप सिर्फ रविवार के दिन आजमा सकते हैं। अपार धन-धान्य, सुख-समृद्धि, यश-वैभव, ऐश्वर्य और संपन्नता को पाने के लिए इसे एक बार अवश्य आजमाएं। अगर घर में नकारात्मक शक्तियां हुई, तो उनका असर तेजी से खत्म खत्म होगा और समस्त कार्यों में चमकदार सफलता मिलेगी।
 
उपाय 2. 
 
रविवार को सोते समय एक गिलास में दूध भरें और दूध से भरे इस गिलास को सिरहाने रखकर सो जाएं।
 
गिलास रखते वक्त सावधानी रखें, ताकि नींद में आपके हाथ से दूध गिर न जाए। 
 
सुबह उठकर, शुद्ध होकर इस दूध को ले जाकर, किसी बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। 
 
प्रत्येक रविवार यह टोटका दोहराएं, आपकी धन संबंधी हर तरह की समस्याएं दूर होंगी साथ ही धन-धान्य, सुख-समृद्धि, यश-वैभव, ऐश्वर्य, सफलता और संपन्नता से जीवन खुशहाल होगा।

ALSO READ: धन को लेकर चाणक्य की ये 10 बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अक्षय तृतीया का जैन धर्म से क्या है कनेक्शन, जानें महत्व

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

अगला लेख