Biodata Maker

कालिका माता के 2 साबर मंत्र, सावधानी रहेगी तो होगा संकट दूर औ‍र मिलेगा धन

Webdunia
महाकाल की काली। 'काली' का अर्थ है समय और काल। काल, जो सभी को अपने में निगल जाता है। भयानक अंधकार और श्मशान की देवी। मां कालिका की उत्पत्ति धर्म की रक्षा और पापियों-राक्षसों का विनाश करने के लिए हुई है। काली को माता जगदम्बा की महामाया कहा गया है। उन्हें दश महाविद्याओं में से पहली माना जाता है। उनके कई मंत्र है जैसे वैदिक, तांत्रिक, पौराणिक और साबर। यहां प्रस्तुत है माता कालिका के साबर मंत्रों में से एक सामान्य मंत्र।
 
 
कालिका का यह अचूक मंत्र है। इससे माता जल्द से सुन लेती हैं, लेकिन आपको इसके लिए सावधान रहने की जरूरत है। आजमाने के लिए मंत्र का इस्तेमाल न करें। यदि आप काली के भक्त हैं तो ही करें। यहां मंत्र को दिया जा रहा है मंत्र के नियम और साधना करने की विधि को नहीं। मंत्र जप के नियम को जानकर ही यह मंत्र जपें।
 
पहला साबर मंत्र :
 
ॐ नमो काली कंकाली महाकाली मुख सुन्दर जिह्वा वाली,
चार वीर भैरों चौरासी, चार बत्ती पूजूं पान ए मिठाई,
अब बोलो काली की दुहाई।
 
मंत्र जप के फायदे : इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करने से आर्थिक लाभ मिलता है। इससे धन संबंधित परेशानी दूर हो जाती है। माता काली की कृपा से सब काम संभव हो जाते हैं। 15 दिन में एक बार किसी भी मंगलवार या शुक्रवार के दिन काली माता को मीठा पान व मिठाई का भोग लगाते रहें।
 
दूसरा साबर मंत्र 
 
।।ऊँ कालिका खडग खप्पर लिए ठाड़ी 
ज्योति तेरी है निराली 
पीती भर भर रक्त की प्याली 
कर भक्तों की रखवाली 
ना करे रक्षा तो महाबली भैरव की दुहाई।।
 
मंत्र जप के फायदे : उपरोक्त मंत्र से शत्रु भय और भूत-प्रेत भय निवारण होता है। यह मंत्र हर तरह के तांत्रिक प्रभाव आदि को दूर करता है। रोक और शोक मिटाकर यह मंत्र शारीरिक और मानसिक संताप भी दूर करता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Pradosh Vrat December 2025: दिसंबर माह में पड़ेंगे दो प्रदोष व्रत, जानें महत्वपूर्ण तिथियां और महत्व

Mesh Rashi Varshik rashifal 2026 in hindi: मेष राशि 2026 राशिफल: बृहस्पति से मिलेगा साढ़ेसाती को काबू में रखने का उपाय

Agahan Maas: पुण्य फलदायक है मार्गशीर्ष अमावस्या, जानें इस माह से जुड़ी पौराणिक कथा, जानकारी

Mulank 2: मूलांक 2 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि (Gemini)- शनि कराएगा कड़ी मेहनत और गुरु देगा उसका अप्रत्याशित फल