परशुराम जयंती पर जपें ये 3 विशेष मंत्र, मिलेगी अभीष्ट सिद्धि...

Webdunia
- पं. उमेश दीक्षित 
 
भगवान परशुराम की सेवा-साधना करने वाले भक्त भूमि, धन, ज्ञान, अभीष्ट सिद्धि, दारिद्रय से मुक्ति, शत्रु नाश, संतान प्राप्ति, विवाह, वर्षा, वाक् सिद्धि इत्यादि पाते हैं। महामारी से रक्षा कर सकते हैं। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के दशावतार में छठे अवतार माने जाते हैं। भगवान शिव ने उन्हें मृत्युलोक के कल्याणार्थ परशु अस्त्र प्रदा‍न किया जिससे वे परशुराम कहलाए। शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता सिर्फ और सिर्फ भगवान परशुराम ही माने जाते हैं।  
 
वे परम शिवभक्त थे। क्रोध और दानशीलता में भगवान परशुराम का कोई सानी नहीं है। उन्होंने सहस्रार्जुन की इहलीला समाप्त कर दी। प्रायश्चित के लिए सभी तीर्थों में तपस्या की। गणेशजी को एकदंत करने वाले भी परशुराम थे। पृथ्वी को 17 बार क्षत्रियों से विहीन करने वाले भगवान परशुराम ही थे। उनकी दानशीलता ऐसी थी कि समस्त पृथ्‍वी ही ऋषि कश्यप को दान कर दी। उनके शिष्यत्व का लाभ दानवीर कर्ण ही ले पाए जिसे उन्होंने ब्रह्मास्त्र की दीक्षा ‍दी।
 
अक्षय तृतीया के दिन सर्वकामना की सिद्धि हेतु भगवान परशुराम के गायत्री मंत्रों का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार हैं-
 
1. 'ॐ ब्रह्मक्षत्राय विद्महे क्षत्रियान्ताय धीमहि तन्नो राम: प्रचोदयात्।।'
 
2. 'ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि तन्नो परशुराम: प्रचोदयात्।।'
 
3. 'ॐ रां रां ॐ रां रां परशुहस्ताय नम:।।'
 
जप-ध्यान कर दशांस हवन करें तथा हर प्रकार की समस्याएं दूर करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सावन में रोजाना पूजा के लिए घर पर मिट्टी से शिवलिंग कैसे बनाएं? जानिए आसान विधि

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

इस तारीख के आसपास एशिया में आ सकता है बड़ा भूकंप, रहें संभलकर

शिव पंचाक्षर स्तोत्र | Shiva panchakshar stotra

सावन मास के सोमवार को शिवलिंग के रुद्राभिषेक से मिलते हैं ये 5 लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 23 जुलाई का दैनिक राशिफल, किन राशियों के आज चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां

23 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

मंगल का कन्या राशि में गोचर, शनि से होगी टक्कर, बचकर रहें ये 4 राशियां

23 जुलाई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

शिवरात्रि पर शिवजी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 पाठ

अगला लेख