दशहरे के दिन करें साईं की आराधना, इन मंत्रों से आएगा आपके जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन

राजश्री कासलीवाल
* शिर्डी के साईं बाबा के पावन 12 मंत्र भर देंगे आपकी खुशियों से झोली, दशहरे पर अवश्य करें इनका पाठ
 
'सबका मालिक एक' नाम से अपने भक्तों के बीच प्रसिद्ध शिर्डी स्थित श्री साईं बाबा महा समाधि के 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। सन् 1918 में दशहरे के दिन दोपहर के समय श्री साईं बाबा ने आखिरी सांस ली थी। ऐसा कहा जाता है कि साईं बाबा ने अपने भक्तों से कहा था कि दशहरा का दिन उनके दुनिया से विदा होने के लिए सबसे अच्छा दिन है और इसका संकेत भी उन्होंने पहले ही दे दिया था। 
 
शिर्डी के साईं बाबा अपने सभी भक्तों की मनोकामना शीघ्र ही पूर्ण करते हैं। माना जाता है कि अगर 9 गुरुवार तक साईं बाबा का व्रत लगातार किया जाए, तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। दशहरे का दिन खास तौर पर उनके मंत्रों का जाप करना बहुत ही लाभकारी होता है। उनके इन चमत्कारी मंत्रों का जाप करने से सभी मनोकामनाएं चाहे नौकरी की हो या शादी की, व्यापार वृद्धि, प्रमोशन या फिर अच्छे वेतन, आर्थिक संपन्नता पाने की हो, साईं अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। 
 
विजयादशमी यानी दशहरे के दिन विशेष तौर पर साईं के इन मंत्रों जाप करना जीवन में चमत्कारी परिवर्तन लाता है। आइए जानें साईंबाबा को प्रिय उनके विशेष मंत्र :- 
 
साईं के विशेष मंत्र 
 
1. ॐ साईं राम
 
2. ॐ साईं गुरुवाय नम:
 
3. सबका मालिक एक है

 
4. ॐ साईं देवाय नम:
 
5. ॐ शिर्डी देवाय नम:
 
6. ॐ समाधिदेवाय नम:
 
7. ॐ सर्वदेवाय रूपाय नम:
 
8. ॐ सर्वज्ञा सर्व देवता स्वरूप अवतारा
 
9. ॐ अजर अमराय नम:
 
10. ॐ मालिकाय नम:
 
11. जय-जय साईं राम
 
12. ॐ शिर्डी वासाय विद्महे सच्चिदानंदाय धीमहि तनो साईं प्रचोदयात।

 
इन विशेष मंत्रों से साईं की आराधना प्रतिदिन अथवा गुरुवार को तो करना ही चाहिए, किंतु दशहरे के दिन साईं के मंत्रों का जाप आपके जीवन की समस्त दु:ख, परेशानियां दूर करके आपको नित-नए उन्नति के नए रास्ते देते हैं।

ALSO READ: दशहरा : समस्त मंगल कार्यों के मुहूर्त का खास दिन, पढ़ें 9 विशेष बातें...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

17 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Mohini Ekadashi : मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग संयोग, इस दिन करेंगे ये उपाय तो लक्ष्मी नारायण होंगे प्रसन्न

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Seeta Navmi : सीता नवमी पर जरूर करें ये काम, घर में रुपयों की कभी नहीं होगी तंगी

Aaj Ka Rashifal: शुभ समाचारों वाला रहेगा आज का दिन, पढ़ें 16 मई का राशिफल

अगला लेख