शनि को अनुकूल करेंगी यह 10 काम की बातें

Webdunia
हम सभी चाहते हैं कि शनिदेव की हम पर कृपा दृष्टि बनी रहे लेकिन अपने रोज के जीवन में हम जो गलतियां करते हैं उनसे वे नाराज हो जाते हैं। पूजा पाठ और मंत्र से ज्यादा जरूरी है अपनी जीवनशैली में अपनाएं कुछ अच्छी बातें ताकि शनिदेव रहें प्रसन्न.... 
 
1 . शनि देव को वृद्धावस्था का स्वामी कहा गया है, जिस घर में माता पिता व वृद्धजनों का सम्मान होता है उस घर से शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं तथा जिस घर में वृद्ध का अपमान होता है उस घर से खुशहाली दूर भागती है। 
 
2. शनि को दरिद्रों के नारायण भी कहते हैं इसलिए दरिद्रों की सेवा से भी शनि प्रसन्न होते हैं। 
 
3. असाध्य रोगों से ग्रस्त व्यक्ति को काला छाता, चमडे के जूते चप्पल पहनाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। 
 
ALSO READ: कुंडली के 12 घरों में शनि और लाल किताब के अनूठे उपाय
 
4. शनि देव को उड़द की दाल की बूंदी के लड्डू बहुत प्रिय है अत: शनिवार को लड्डू का भोग लगाकर बांटना चाहिए। 
 
5. शनिवार को तेल मालिश कर नहाना चाहिए। 
 
6. लोहे की कोई वस्तु शनि मंदिर दान करनी चाहिए। वह वस्तु ऐसी हो जो मंदिर के किसी काम आ सके। 
 
7. शनि मंदिर में बैठकर ॐ एं श्री श्री शनैश्चराय का जाप करना चाहिए। 
 
ALSO READ: शनि पीड़ा से परेशान हैं तो यह 8 बातें आपके काम की हैं
 
8. शनि से उत्पन्न भीषण समस्या के लिए भगवान भोलेनाथ व हनुमान जी की पूजा एक साथ करनी चाहिए। शनि चालीसा, शिव चालीसा, बजरंगबाण, हनुमान बाहुक व हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 
 
9. शनि सम्बन्धी कथा पढ़ें।  
 
10. शनि मंदिर से शनि रक्षा कवच या काला धागा हाथ में बांधने के लिए अवश्य लें। 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

कहीं आप शिवलिंग की अधूरी पूजा तो नहीं कर रहे हैं?

शिवलिंग की आधी परिक्रमा करने के पीछे का रहस्य जानें

सावन मास में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, महादेव हो जाएंगे रुष्ट

नाग पंचमी का त्योहार कब रहेगा, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

गुरु की राशि में शनि की वक्री चाल, 5 राशियों का बुरा हाल, 4 को होगा लाभ, 3 का मिश्रित परिणाम

सभी देखें

नवीनतम

18 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

18 जुलाई 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

सावन मास का पहला प्रदोष कब है, जानें पूजा का मुहूर्त और संकट मुक्ति के 5 उपाय

भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र, इसका जप करने से भोले बाबा होंगे प्रसन्न

शिव पंचाक्षर स्तोत्र के फायदे

अगला लेख