रोज की छोटी-छोटी बातों से भी होता है शनि शुभ

Webdunia
आज शनि जयंती है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दैनिक दिनचर्या में अगर बेहद मामूली सी बातों को भी ध्यान में रखा जाए तो शनिदेव प्रसन्न और अनुकूल होते हैं। 
 
1.खाली पेट नाश्ते से पूर्व काली मिर्च चबाकर गुड़ या बताशे से खाएं। 
 
2. भोजन करते समय नमक कम होने पर काला नमक तथा मिर्च कम होने पर काली मिर्च का प्रयोग करें। 
 
3. भोजन के उपरांत लौंग खाएं। 
 
4. शनिवार व मंगलवार को क्रोध न करें। 
 
5. भोजन करते समय मौन रहें। 

6. प्रत्येक शनिवार को सोते समय शरीर व नाखूनों पर तेल मसलें। 
 
7. मांस, मछली, मद्य तथा नशीली चीजों का सेवन बिलकुल न करें। 
 
8. घर की महिला जातक के साथ सहानुभूति व स्नहे बरतें क्योंकि जिस घर में गृहलक्ष्मी रोती है उस घर से शनि की सुख-शांति व समृद्धि रूठ जाती है।  महिला जातक के माध्यम से शनि प्रधान व्यक्ति का भाग्य उदय होता है। 
 
9. गुड़ व चने से बनी वस्तु भोग लगाकर अधिक से अधिक लोगों को बांटना चाहिए। 
 
10. उड़द की दाल के बड़े या उड़द की दाल, चावल की खिचड़ी बांटनी चाहिए। प्रत्येक शनिवार को लोहे की कटोरी में तेल भरकर अपना चेहरा देखकर  उसमें बत्ती लगाकर उसे शनि मंदिर में जला देना चाहिए। 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

पर्युषण महापर्व 2025 के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें ये 10 शुभकामना संदेश

गणेश चतुर्थी 2025: घर पर ऐसे बनाएं इको-फ्रेंडली गणपति, जानें सजावट और पूजा की टिप्स

घर के मुख्य द्वार पर गणेश प्रतिमा रखते समय न करें ये 8 गलतियां

आ रही है श्रीगणेश चतुर्थी, अभी से अपने मोबाइल में सेव कर लें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश

इस बार गणेश चतुर्थी बुधवार को, कई शुभ योग में स्थापित होंगे गणपति, जानें विसर्जन का मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

21 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

21 अगस्त 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

पिठोरी अमावस्या पर कर लें कालसर्प दोष दूर करने के 4 अचूक उपाय

बृहस्पति 2025 से 2032 तक चलेंगे अतिचारी चाल, 10 मामलों में दुनिया रहेगी बेहाल, 4 राशियां होगी मालामाल

हरतालिका तीज 2025: हर सुहागन का सपना, व्रत और पूजा की संपूर्ण गाइड

अगला लेख