शनिदेव के ये 5 छोटे उपाय देंगे हर परेशानी से मुक्ति, आप भी अवश्य आजमाएं

Webdunia
भगवान शनिदेव की व्यवस्था ईश्वरीय विधान की अनुपम झलक है। शनिदेव के गुप्तचर राहु व केतु द्वारा मानव के प्रत्येक कर्मों का लेखा-जोखा रखा जाता है। वे व्यक्ति को उसके श्रेष्ठ कर्मों के आधार पर ईश्वर शक्ति व सामर्थ्य देते हैं। 
 
इसी शक्ति के बल पर व्यक्ति एक तरह से प्रत्येक कार्य करने में स्वयं को सक्षम पाता है। तब वह स्वयं को सर्वस्व समझकर गलत कार्य को स्वयं के चिंतन के आधार पर सही समझता है। अगर आप भी शनि से मिलने वाले अशुभ परिणाम से ग्रसित है तो यह उपाय आपके लिए बहुत लाभदायी साबित होंगे। आइए जानें :- 

 
शनिदेव के 5 सरल उपाय... 
 
* अशुभ शनि के प्रभावों को दूर कर शुभ प्रभावों को प्राप्त करने हेतु काली गाय का पूजन कर काले चने के साथ गुड़ खिलाएं। 
 
* अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति सद्व्यवहार करें। 
 
* शनिवार के दिन सुंदर कांड का पाठ व हनुमान जी का पूजन करें। 

 
* शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं। 
 
* एक कटोरे में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें तथा उस तेल को एक कांच की शीशी में डालकर किसी निर्जन स्थान पर दो हाथ गड्ढा खोदकर गाड़ दें।
 
मात्र इन छोटे-छोटे उपायों से ही शनि के दोष दूर होकर शुभ परिणाम प्राप्त होने लगेंगे।

ALSO READ: शनिवार विशेष : आज क्या करें कि संकटों से मुक्ति मिले

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

श्रीमद्भागवत पुराण में लिखी ये 10 बातें कलयुग में हो रही हैं सच

वर्ष 2026 में होगा नरसंहार, क्या है इसके पीछे की भविष्‍यवाणी

देवशयनी एकादशी 2025 में कब आएगी, सुख समृद्धि के लिए कौन से 5 उपाय करें?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, क्यों जुलाई में हो रहे हैं ट्रेवल प्लान कैंसल

सभी देखें

नवीनतम

मंगल का सिंह राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में होगा मंगल

7 जून के बाद पाकिस्तान से युद्ध करना होगा मुश्किल, भारत को उठाना पड़ सकता है नुकसान

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेंगे धनलाभ के अवसर, पढ़ें 03 जून 2025 का दैनिक राशिफल

03 जून 2025 : आपका जन्मदिन

03 जून 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख