Hanuman Chalisa

जानिए, चौराहे पर पड़े नींबू को लांघना क्यों अशुभ है...

Webdunia
कई बार रास्ते से गुजरते वक्त, चौराहे पर आधा कटा हुआ या सुई चुभा हुआ नींबू दिखाई दे जाता है, या फिर किसी कपड़े में लपेटे हुए।इस तरह सड़क पर पड़ा हुआ नींबू किसी टोटके में प्रयोग करके चौराहे पर रखा जाता है। जैसे घर की समस्याओं, बीमारियों या प्रेत बाधा से संबंधित टोटके। इसीलिए जब भी आपको इस तरह नींबू या अन्य सामग्री सड़क अथवा चौराहे पर दिखाई दे, तो उनसे संभल कर निकलें, क्योंकि यह सामग्री आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।


 

 

 
तंत्र- मंत्र और टोटकों में अधिकांशत: नींबू का उपयोग किया जाता है। धार्मिक या तांत्रिक कार्यों में बलि देने के लिए भी प्रतीकात्मक रूप में नींबू का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा घर, व्यवसाय या अन्य स्थानों पर नकारात्मक उर्जा को खत्म करने या उसे अंदर प्रवेश करने से रोकने के लिए भी नींबू का प्रयोग होता है। हम आपको बता रहे हैं, वे टोटके जिनके लिए नींबू का प्रयोग किया जाता है, और वह नींबू किस तरह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है-

1  सामान्यत: किसी व्यक्ति पर जब भूत-प्रेत का प्रभाव होता है, तो अक्सर उसे उतारने के लिए नींबू का प्रयोग किया जाता है, जिसके बाद उसे किसी चौराहे पर फें‍क दिया जाता है। ऐसा माना जाता है, कि यदि कोई उस नींबू पर पैर रख दे या गाड़ी से उसे कुचल दे, तो संबंधि‍त व्यक्ति की वह बाधा दूर हो जाती है। लेकिन बाधा का असर पैर रखने वाले व्यक्ति पर भी हो सकता है। इसीलिए जब भी आप वहां से गुजर रहें हो, तो ध्यान रखें कि उस नींबू पर आपका पैर न पड़े या आपकी गाड़ी का पहिया न चढ़े। अन्यथा आप पर भी समस्या का प्रभाव हो सकता है।
 

 

2   यदि कोई व्यक्ति किसी भयंकर या लंबी बीमारी से पीड़ित हो, तब भी दवा का असर न होने पर नींबू को लेकर एक टोटका किया जाता है। ऐसी स्थिति में एक नींबू लेकर उसमें पतली पिन या सुई से छेद करके, उसे पीड़ि‍त रोगी के ऊपर से उतार कर आधी रात के वक्त चौराहे पर ले जाकर रख दिया जाता है। यदि कोई व्यक्ति उस नींबू को लांघ कर निकल जाए, तो पीड़ित व्यक्ति ठीक हो जाता है, परंतु पीड़ि‍त का रोग  लांघने वाले व्यक्ति को लग जाता है। इसीलिए चौराहे पर पड़े नींबू को देखकर उससे दूरी बना लें।
 

 

3    सड़क पर वे लोग भी नींबू रखते हैं, जि‍न्हें अपने व्यापार में भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। ऐसा माना जाता है, कि यदि कोई व्यक्ति नींबू को व्यापार स्थल पर घुमा कर, सुबह जल्दी उठकर सूरज निकलने से पहले सड़क या प्रमुख चौराहे पर रख दे, तो जल्द ही उसका आर्थिक संकट दूर होगा। 

 
   यदि कोई महिला गर्भवती है, तो उसे सड़क पर पड़े हुए नींबू से अधि‍क सावधान रहना चाहिए। गर्भवती महिला का नींबू को लांघना, गर्भपात का कारण बन सकता है। गर्भवती महिला को अपने हाथ से नींबू काटना भी नहीं चाहिए।
 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

04 June Birthday: आपको 04 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

जून 2026 में शुक्र प्रदोष व्रत कब है? कैसे करें पूजन, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और कथा

कर्क राशि में गुरु और शुक्र की युति से बना ये खास राजयोग, 4 राशियों के लिए धनवर्षा

कुंभ राशि पर चल रहा है शनि की उतरती हुई साढ़ेसाती, पढ़ें क्या होगा इसका प्रभाव