Hanuman Chalisa

उल्लू का दिखना या आवाज सुनना, जानिए भविष्य के 12 संकेत

अनिरुद्ध जोशी
अक्सर उल्लू की आवाज को मनहूसीयत से जोड़कर देखा जाता है लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। देखना होगा कि आखिर उल्लू की आवाज किस बात का संकेत देती है। हालांकि यह धारणा जनश्रुति पर आधारित ही। ऐसी किसी बात में विज्ञान खोजना मुश्‍किल होता है। यह परंपरा और मान्यता पर आधारित बातें होती है। इसे अंधविश्वास भी माना जाता है।
1. जनश्रुति अनुसार उल्लू का रोना किसी गंभीर संकट की सूचना देता है।
 
2. मान्यता अनुसार यदि उल्लू की आवाज रात्रि के प्रथम प्रहर, द्वितिय और चतुर्थ प्रहर में सुनाई दे तो इच्छा के पूर्ण होने के संकेत हैं। इससे अर्थ लाभ, व्यापार में लाभ और राजदरबार आदि में लाभ मिलेगा।
 
3. मान्यता अनुसार एक ही दिशा में उल्लू का बार-बार आवाज देना, उसका दिखना, ज्यादा कल्याणकारी नहीं है। यह संकट की सूचना है या इसे आपकी सेहत खराब होने की सूचना भी माना जा सकता है।
 
4. मान्यता अनुसार अगर उल्लू बार बार उच्च स्वर में बोले तो आर्थिक हानि का संकेत है।
 
5. मान्यता अनुसार अगर रात में आप यात्रा के लिए निकल रहे हैं और उल्लू प्रसन्नता पूर्वक मध्यम स्वर में बोले तो यह शुभ संकेत है।
 
6. कहते हैं कि उल्लू का दाहिनी तरफ देखना या बोलना हमेशा अशुभ होता है, लेकिन उल्लू का बांई ओर देखना शुभ रहता है।
 
7. अगर उल्लू किसी घर की छत पर आकर बैठकर आवाज करता है, तो इसे किसी की मृत्यु की सूचना माना जाता है।
 
8. यदि सुबह के समय पूर्व की दिशा की ओर उल्लू दिखाई दे या फिर उसकी आवाज सुनाई दे तो अचानक धन की प्राप्ति होने की संभावना रहती है।
 
9. यह भी कहा जाता है कि यदि उल्लू किसी रोगी को छूते हुए निकल जाए या उसके उपर से उड़ता हुआ निकल जाए तो गंभीर रोग ठीक होने के संभावना बढ जाती है।
 
10. यदि किसी को दरवाजे के पास उल्लू 3 दिन तक रोता है तो उसे चोरी, डकैती या अन्य किसी रूप में आर्थिक क्षति होने की संभावना बढ़ जाती है।
 
11. यदि उल्लू किसी के घर पर या घर के सामने लगातार बैठने लगे तो समझ जाएं कि विपत्ति आने वाली है। 
 
12. सफेद उल्लू का दिखाई देना बहुत ही शुभ माना जाता है।
 
 
नोट : उपरोक्त बातों में कितनी सचाई है यह हम नहीं जानते हैं। शगुन शास्त्र में इस तरह की बातें मिलती है। उल्लू के संबंध में कई बातें मनघडंत है इन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। उल्लू के संबंध में किसी भी प्रकार के तंत्र आदि से दूर रहना चाहिए यह अंधविश्वास है और इससे आपको नुकसान ही होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Navratri status 2025: इन अर्थपूर्ण शब्दों में दें सभी को नवरात्रि पर्व की पावन शुभकामनाएं, पढ़ें 10 सबसे लेटेस्ट संदेश

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की तिथियों की लिस्ट, अष्टमी और नवमी कब जानें

Budh gochar 2025: बुध ने बदली चाल, ये राशियां हो जाएंगी मालामाल, नौकरी में तरक्की व्यापार में मुनाफे के योग

Pitra Paksh 2025:श्राद्ध के लिए क्यों मानी जाती है कुशा अनिवार्य, जानिए पौराणिक महत्त्व

Solar eclipse 2025: सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण, क्या किसी बड़ी तबाही का है संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Guru Pushya Yoga Today: 18 सितंबर को अद्भुत संयोग, पितरों की आत्मशांति और मुक्ति के लिए गुरु पुष्य योग में करें ये 5 खास उपाय

Sun transit in Virgo 2025: सूर्य का कन्या राशि में गोचर, 5 राशियों को होगा इससे फायदा

Shraddha Paksha 2025: श्राद्ध पक्ष में त्रयोदशी तिथि के श्राद्ध का महत्व, विधि, जानिए कुतुप काल मुहूर्त और सावधानियां

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 सितंबर, 2025)

18 September Birthday: आपको 18 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख