अक्टूबर 09 : द्वादश राशियों का फलादेश

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
मेष : (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
ND
मेष राशि वाले जातकों के लिए अक्टूबर माह पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि वाला रहेगा एवं घर में मांगलिक कार्य होंगे। लंबी यात्रा के योग हैं, व्यापारी बंधुओं को धन लाभ होगा। आपका श्रेष्ठ लोगों से संपर्क बढ़ेगा तथा अपने मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे)
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह धर्म में रुचि बढ़ाने वाला रहेगा। इसी के साथ अध्यात्म में रुझान होगा। नए कार्य की योजना बनेगी, पुराने मित्रों से मिलन होगा। मानसिक कष्ट से तनाव रहेगा।

मिथुन : (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। भूमि संबंधी हानि होगी। किसी धर्म स्थान पर लंबी यात्रा रहेगी। योजनाओं से अधिक लाभ मिलेगा। आपको इस माह भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। यात्रा में जीवनसाथी का विशेष ध्यान दें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातकों के लिए वाहन सुख लेकर आएगा परंतु कठिन परिश्रम से कम लाभ मिलने के योग बनते हैं। घर में मांगलिक कार्य होंगे एवं पद में उन्नति मिलेगी। शेयर मार्केट, लाभ वाले व्यापारी विवाद से बचें। मतभेद हो सकते हैं।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टो, टी, टु, टे)
ND
सिंह राशि वाले जातकों को इस माह लॉटरी से लाभ मिलेगा, परिवार में क्लेश का वातावरण बनेगा। रोग से परेशानी आएगी। पुराने मित्र से मिलन होगा एवं मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक कष्ट रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पु, ष, ण, ढ, पे, पो)
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह जमीन-जायदाद बढ़ाने वाला रहेगा, परिश्रम अधिक रहेगा। व्यापारी बंधु व्यापारिक उलझन में रहेंगे (व्यापार कष्ट), शारीरिक कष्ट बना रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में कमी का सामना करना पड़ेगा परंतु आपसी तालमेल (समाज में) काम आएगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तु, ते)
तुला राशि वालों को इस माह व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। स्वजनों से प्रेम बढ़ेगा। आपकी समस्याओं का समाधान होगा। भू‍मि संबंधित लाभ मिलेगा, इस माह नई योजना बनेगी एवं वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में सफलता वाला रहेगा, संतान संबंधित कष्ट रहेगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा, भूमि क्रय होगी। (दक्षिण दिशा में खरीदें)। वाहन संबंधी क्षति होने के योग हैं, सावधानी बरतें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह सम्मान प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापारिक बंधु व्यापार में उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे। मानसिक अशांति महसूस करेंगे। यात्रा, धार्मिक अनुष्ठान संबंधी कार्य होंगे। कार्य में बाधा होगी। सावधानी रखें।

मकर : (थो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
ND
मकर राशि वाले जातकों को इस माह व्यर्थ खर्च रहेगा। मित्र से पूर्ण सहयोग मिलेगा। महिला संबंधी पीड़ा रहेगी। मांगलिक कार्य आपके पूर्ण होंगे। प्रवास के योग हैं।

कुंभ : (गु, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले जातकों को इस माह अच्‍छी धन प्राप्ति होगी परंतु विवाद से बचें। मानसिक कष्ट होगा। व्यापार संबंधित लाभ होगा, राजनेता को इस माह राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। भूमि, भवन से लाभ मिलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी।

मीन : (दी, इ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची, थ)
मीन राशि वाले जातकों को इस माह वाहन की प्राप्ति होगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे। नौकरी में पदोन्नति के अवसर हैं, रोजगार में लाभ मिलेगा। स्वजनों से वाद-विवाद की स्थिति बनेगी।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

धनतेरस पर इस समय करते हैं यम दीपम, पाप और नरक से मिलती है मुक्ति, नहीं रहता अकाल मृत्यु का भय

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Diwali Muhurat : 29 अक्टूबर धनतेरस से लेकर 03 नवंबर 2024 भाईदूज तक के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस पर करें नरक से बचने के अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

29 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

29 अक्टूबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Diwali Upay 2024: इस दीपावली घर लाएं ये धनदायक चीजें, आर्थिक संकटों से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2024: कैसे करें दीपावली पर एकाक्षी नारियल सिद्धि साधना, जानें सरल उपाय

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय