नवंबर 2009 : द्वादश राशियों का फलादेश

नवंबर माह में बारह राशियों का फल

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
ND
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए नवंबर माह सफलता वाला रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे, बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। न्यायालय में रुके कार्य सफल होंगे। प्रवास पर जाने के योग बनेंगे। व्यापारिक बंधुओं एवं कृषक बंधुओं को अच्छा लाभ मिलेगा, गणेश आराधना करें।


ND
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातक के लिए नवंबर माह थोड़ा कष्ट वाला रहेगा। परिवार में कलह होने के योग बनते हैं। मतभेद की संभावना बढ़ती है। नवंबर माह आकस्मिक व्यय कराएगा। मानसिक कष्ट बना रहेगा परंतु इतना सब होने के बाद भी मित्रों से सहयोग रहेगा। अत: कष्ट दूर होंगे।


ND
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनैतिक लाभ वाला रहेगा, मन में नए विचार आएँगे। इसी के साथ संतान सुख प्राप्त होंगे। मांगलिक कार्यों से यात्रा होगी, पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। शिव आराधना करें।


ND
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार में उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। खर्च अधिक होगा। शेष स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, घर में कलह होने से परेशानी आ सकती है, अत: ध्यान दें। इस माह आपका खर्च मांगलिक कार्यों में अधिक होगा।


ND
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के‍ लिए नवंबर माह भूमि जायदाद की वृद्धि वाला रहेगा, परिश्रम से अधिक लाभ मिलेगा। पत्नी सुख मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं, व्यवसाय में कमी रहेगी, प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचेगी। किसी की मध्यस्थता से दाम्पत्य में कटुता आ सकती है।


ND
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह उत्साह वृद्धि वाला रहेगा। यश की प्राप्ति होगी एवं अनेक स्त्रोतों से धन लाभ मिलेगा, राजनैतिक लोगों को लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में रुकावट आ सकती है, मित्र से सहयोग प्राप्त होगा, शारीरिक पीड़ा रहेगी।


ND
तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट केस के लिए लाभदायक रहेगा, मुकदमे में सफलता मिलेगी, घर में मांगलिक कार्य होंगे। वाहन से लंबी यात्रा न करें, दुर्घटना चोट की संभावना बनती है। रोगी व्यक्ति ठीक होगा। आपसी मतभेद बढ़ने के योग हैं, स्थान परिवर्तन भी संभव है।


ND
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के इस माह पहले से रुके कार्य पूर्ण होंगे एवं आवक में वृद्धि होगी। परिवार में कष्ट रहेगा। माता-पिता एवं भाई को कष्ट हो सकता है। इस माह आपको अकस्मात धन-लाभ होगा। प्रतियोगिता में विजय प्राप्त होगी, नौकरी में उन्नति होगी।


ND
धनु : धनु ‍राशि वाले जातकों को इस माह साहसिक कार्य से सत्ता प्राप्ति के योग हैं। इस माह आपके घर मांगलिक कार्य होंगे। आपकी लॉटरी खुलने के प्रबल योग हैं। नवंबर माह में नए कार्य का शुभारंभ हो सकता है, गृहस्थी में समझदारी से काम लें, मतभेद संभव है।


ND
मकर : मकर राशि वाले जातक को इस माह यश वृद्धि के प्रबल योग हैं एवं इसी के साथ विदेश यात्रा के योग हैं। बेवजह तनाव के योग हैं अत: समझदारी से काम लें। आपको अपमान जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। धन फिजूल खर्च होने के योग बनते हैं, स्वयं की गाड़ी से लंबी यात्रा न करें, चोट की आशंका है।


ND
कुंभ : कुंभ रा‍शि वाले जातकों को नवंबर माह में पदोन्नति के योग बनते हैं, इसी के साथ शुभ कर्म होंगे। आप जमीन का प्रयास करें। भूमि वृद्धि के योग हैं। इस माह राज्य से सम्मान मिल सकता है। भवन निर्माण का कार्य आरंभ होगा, मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे।


ND
मीन : मीन राशि वाले जातकों का यह माह सफलता में बितेगा, यश की प्राप्ति होगी, संतान एवं परिवार से सहयोग प्राप्त होगा, प्रेमी प्रेम-प्रसंग में सफल होंगे। परंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्‍य पर खर्च होगा। प्रापंचिक उलझनें बढ़ सकती हैं, अत: ध्‍यान रखें। नौकरी में उन्नति, व्यापार से लाभ मिलेगा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

धनतेरस पर इस समय करते हैं यम दीपम, पाप और नरक से मिलती है मुक्ति, नहीं रहता अकाल मृत्यु का भय

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Diwali Muhurat : 29 अक्टूबर धनतेरस से लेकर 03 नवंबर 2024 भाईदूज तक के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस पर करें नरक से बचने के अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

29 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

29 अक्टूबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Diwali Upay 2024: इस दीपावली घर लाएं ये धनदायक चीजें, आर्थिक संकटों से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2024: कैसे करें दीपावली पर एकाक्षी नारियल सिद्धि साधना, जानें सरल उपाय

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय