साप्ताहिक राशिफल (15 से 21 अगस्त 2010)

वृषभ : पूँजी निवेश में लाभ के योग

- पं. प्रेमकुमार शर्मा
WD

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 15 भाग्यशाली रंग चॉकलेटी ।
प्रतियोगी व शैक्षिक क्षेत्रों में उन्नति के संकेत मिलेंगे। स्मरण शक्ति व आत्मबल में बाखूब इजाफा होगा। सैन्य सुरक्षा, प्रशासनिक व राजनैतिक क्षेत्रों में एक तेज-तर्रार व्यक्ति के रूप में पहचान रहेगी। पूँजी निवेश व विदेश मामलों की तरक्की में आ रही अड़चने धीरे-धीरे कम होंगी। कुछ समय परिवार व बच्चों को दे जिससे उनका एकेलापन कम हो और रिश्तों में मधुरता बढ़े। यह समय आलस्य से बचने का है। धर्म स्थलों में पीले रंग की दाल दान करें।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा।
इस सप्ताह के शुरूआती दौर से ही व्यापारिक लाभप्रदता बढ़ाने के प्रयासों का असर दिखेगा। जीवन स्तर सुखद व उच्च होगा। यदि कोई ऋण है तो उसका भुगतान करने की क्षमता रहेगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। बच्चों के कारण खुशियाँ रहेगी। पत्नी से अनावश्यक विवाद न करें। यह समय सहकर्मियों व अधिकारियों से मिलजुल कर चलने का है। स्थानीय यात्रा व तैराकी में सावधानी अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग भूरा ।
वित्तीय उन्नत्ति की रूकावट अब समाप्ति के संकेत देगी। कोई लाभकारी अनुबंध प्राप्त होगा। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं तो सफल रहेंगे। किन्तु स्थायी व उच्च सेवाओं हेतु अभी योग्यताओं को निखारने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। सप्ताह के मध्य भाग में कार्य क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उभर सकती है। प्रेम संदर्भों के लिहाज से यह समय उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचे, यह हानिप्रद हो सकते हैं।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली सफेद।
अध्यापन, कला, साहित्य, शोध, संगीत व फिल्म के क्षेत्रों में एक नई पहचान स्थापित होगी। आपकी कार्य शैली व विवेक सराहनीय रहेगा। किसी मंच से अच्छे प्रदर्शन का सम्मान मिलेगा। आजीविका के क्षेत्रों में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। सप्ताहांत में सेहत मामले शिथिल हो सकते है। अधिक व्यय की आशंका है। जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों में न उलझें, यह समय सूझबूझ से चलने व क्रोध से बचने का है।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग जामुनी ।
फिल्म, कला, साहित्य व चिकित्सीय विज्ञान के क्षेत्रों में पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आपकी लिखी हुई कहानी व कविता प्रशंसनीय रहेगी। राजकीय व समाजिक कार्यों में जिम्मेदारी भरा कोई पद मिल सकता है। व्यापारिक क्षेत्रों में अचानक मुनाफा बढे़गा। जीवनसाथी के मध्य तनाव की स्थिति समाप्त होगी। बशर्ते एकतरफा विवाद न करे। सेहत के मामले में कुछ उतार-चढ़ाव भरी स्थिति हो सकती है। सावधानी अपेक्षित रहेगी।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी ।
ND
सामाजिक व राजनैतिक कद ऊँचा उठेगा। संतान पक्ष की शिक्षा व स्वास्थ्य की समस्याएँ समाप्त होगी। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। पूँजी निवेश व विदेश मामलों में सफलता के संकेत मिलेंगे। सरकारी व निजी क्षेत्र की बड़ी इकाई का कोई दीर्घकालिक अनुबंध प्राप्त होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल व एकता स्थापित होगी। यह समय सेहत को उच्च बनाने व तामसिक आहारों के सेवन से बचने का है, सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल दें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग सफेद।
शारीरिक क्षमताएँ उच्च होंगी। यदि कोई कमजोरी या पीड़ा है तो वह जल्द ही ठीक होगी। बशर्ते खान-पान व नियमित दिनचर्या का अतिक्रमण न करे। रोजगार व क्रीड़ा क्षेत्रों के सितारे सफलता के संकेत दे रहे हैं। किसी अजीज मित्र से अचानक ही मुलाकात होगी। पारिवारिक जीवन में खुशी का वातावरण रहेगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। भू-जायदाद के अदालती विवादों में आपका पक्ष पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग पीला ।
इस सप्ताह कार्य व व्यापार के संदर्भ में किसी उच्चाधिकारी से चर्चा होगी। आमदनी बढ़ाने के नए स्रोतों पर विचार-विमर्श हो सकता है। सेहत के सितारे बुलंद रहेंगे। जीवनसाथी के पसंद के मुताबिक वस्त्राभूषण खरीदने में रूचि रहेगी। अचानक ही कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है, खुद ही सावधानी रखे। स्वजनों के मध्य अनावश्यक विवाद न बढ़ाएँ। यह सेहत व सम्मान को प्रभावित कर सकता है। गाय को हरा चारा खिलाएँ।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग सफेद ।
पारिवारिक जीवन में तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। कोई नया सदस्य परिवार से जुड़ने के कारण खुशियों में इजाफा करेगा। रोजगार के क्षेत्रों में प्रगति होगी। संबंधित क्षेत्रों में पदोन्नति के संकेत मिलेंगे। आर्थिक विकास के बंद रास्ते खुलेंगे। सप्ताहांत में कोई नजदीकी व्यक्ति कानूनी चुनौती दे सकता है, सावधानी बनाएँ रखें। सामाजिक व राजनैतिक मामलों में अनावश्यक बयानबाजी से बचना होगा। स्थानीय यात्रा में सावधानी रखे। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।

ND
मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा ।
स्वास्थ्य खिला व तंदुरूस्त रहेगा। आरोग्य जीवन शैली में रूचि रहेगी। रूके हुए कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। आजीविका के क्षेत्रों में प्रगति मिलेगी। उच्चाधिकारियों के मध्य किसी खास मुद्दे पर विचार-विमर्श हो सकता है। पत्नी व बच्चों के मतभेद हल होंगे। आपसी सहयोग व प्यार बढे़गा। पूँजी निवेश से पहले संस्था की वैधानिकता जाँच लें, अन्यथा हानि हो सकती है। कहीं कीमती वस्तु या दस्तावेज गुम होने की आशंका है, ध्यान रखें।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग नेवी ऑरेंज ।
प्रशासनिक, राजनैतिक, साहित्य, वाणिज्य व फिल्म कला से संबंधित क्षेत्रों में एक नई पहचान मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्रों की कड़ी मशक्कत रंग लाएगी। अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। खुद का मकान बनाने में अभी कुछ और समय लग सकता है। मातृ व पितृ पक्ष से अनावश्यक विवाद न करें, यह हानिप्रद हो सकता है। सेहत के सितारें बुलंद रहे, इसलिए तामसिक आहारों के सेवन से बचें। धर्मस्थलों में 500 ग्राम पीली दाल का दान दें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
इस सप्ताह किसी व्यावसायिक व राजनीतिक दिग्गज के मध्य रूकी हुई वार्ता पुनः हो सकती है। बाजार में पकड़ व वर्चस्व स्थापित करने के प्रयासों को बल मिलेगा। आर्थिक स्थिति समृद्ध रहेगी। आधुनिक सुखों के साधन बढ़ेंगे। प्रेम संदर्भ में रोचक व गुदगुदी भरी वार्ताएँ हो सकती है। कार्य की व्यस्तता के बावजूद मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे। भाई व पिता से कुछ बातों में मतभेद हो सकते हैं, बुद्धिमत्ता से कार्य करें। जल्दी व जोश काम बिगाड़ सकता है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

धनतेरस पर इस समय करते हैं यम दीपम, पाप और नरक से मिलती है मुक्ति, नहीं रहता अकाल मृत्यु का भय

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Diwali Muhurat : 29 अक्टूबर धनतेरस से लेकर 03 नवंबर 2024 भाईदूज तक के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस पर करें नरक से बचने के अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Diwali Upay 2024: इस दीपावली घर लाएं ये धनदायक चीजें, आर्थिक संकटों से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2024: कैसे करें दीपावली पर एकाक्षी नारियल सिद्धि साधना, जानें सरल उपाय

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय

Dhanteras 2024: कैसे मनाएं धनत्रयोदशी (धनतेरस) का पर्व

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता, पढ़ें 28 अक्टूबर का राशिफल