साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 नवंबर 2010)

कन्या : मनोनुकूल सेवा के अवसर मिलेंगे

- पं. प्रेमकुमार शर्मा
ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 1 भाग्यशाली रंग सुनहरा ।
इस सप्ताह मनोनुकूल आर्थिक तरक्की की ओर बढ़ेंगे। निवेश व विदेश संदर्भों में उन्नति की खबरे प्राप्त होंगी। निजी कार्यों हेतु लंबी यात्रा के योग रहेंगे। जमीन-जायदाद के लेन-देन में लापरवाही से बचें। कुछ मामलों में जीवनसाथी से तनाव हो सकते हैं। अनावश्यक क्रोध से दूर रहें। स्वास्थ्य संदर्भ में शिथिलता आ सकती हैं, यथोचित दिनचर्या का क्रम न तोडे़। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग लेमन।
स्वास्थ्य में अनूठी प्रगति होगी। क्षमताएँ बढ़ेंगी। नए जोश व ताकत का एहसास निरंतर रहेगा। संबंधित अधिकारियों से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। स्वजनों से अनावश्यक न उलझें। सप्ताहांत में कीमती समान गुम होने की आशंका रहेगी, सावधानी रखें। प्रणय संबंधों की अनबन की स्थिति कुछ समय पश्चात्‌ समाप्त होगी। व्यापारिक यात्राओं में फेरबदल हो सकता है। धर्म स्थलों में पीले रंग की दाल का दान दें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग आसमानी ।
व्यावसायिक सफलता के रास्ते खुलेंगे। अनुबंध व समझौते के किसी महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर संभव है। ईष्ट मित्रों के साथ कोई प्राकृतिक व धार्मिक यात्रा हो सकती है। जमीन-जायदाद के कुछ मामलों में अदालत के दरवाजे खटखटाने पड़ सकते हैं, सूझबूझ व धैर्य से काम लें। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। यदि सेहत में गिरावट है तो वह समाप्त होगी। निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। पक्षियों को दाना डालें।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली चॉकलेटी।
इस सप्ताह प्रकाशन, पत्रकारिता, संचार, बैंकिंग, मोटर वाहन के व्यवसाय को तीव्र गति देने की उत्सुकता रहेगी। स्थानीय व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में पकड़ बनाने की भागदौड़ में इजाफा होगा। बेटा-बेटी को पवित्र परिणय सूत्र में पिरोने की चिंता रहेगी। निर्माण कार्यों में अधिक धन खर्च होगा। प्रेम प्रसंगों में तनाव न हो इसलिए क्रोध से बचें। हड़बड़ी व जल्दबाजी में लिए गए निर्णय विपरीत हो सकते हैं। माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग सुनहरा ।
राजनैतिक व सामाजिक कद ऊँचा उठाने में सफलता मिलेगी। प्रबंधन व नेतृत्व क्षमताओं को निखारने के तकनीकी उपायों पर जल्द ही अमल हो सकता है। आवासीय व व्यावसायिक निर्माणों में अचानक ही कोई लाभकारी सौदा तय होगा। बच्चों के कारण परिवार में प्रसन्नता रहेगी। कुछ समय परिवार को दें। पितृ पक्ष से मनमुटाव उभर सकते हैं। अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचें। कोई अदालती निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली सुआपंखी ।
ND
व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने में सफलता हाथ लगेगी। निजी व सरकारी इकाइयों में मनोनुकूल सेवा के अवसर रहेंगे। वैवाहिक जीवन को सुखद व समृद्ध बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। आर्थिक स्रोतों की क्षमता सप्ताह के प्रथम भाग में कम हो सकती हैं। जो आगामी समय में सामान्य होंगी। स्वास्थ्य में शिथिलता हो सकती है। संयमित दिनचर्या के क्रम को बनाएँ रखें। पक्षियों को दाना डालें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग भूरा।
प्रतियोगी व शैक्षणिक तैयारी कामयाबी के संकेत देगी। बशर्ते तुलनात्मक प्रयासों द्वारा मूल्यांकन करते रहें। पारिवारिक जीवन में प्रगति की ओर बढ़ेंगे। किसी हकीकत को जानने की आतुरता बनी रहेगी। निवेश से पहले कंपनी की शर्तों को ध्यान से पढ़े। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह समय कुछ तनाव भरा हो सकता है, उत्तेजित होकर कोई फैसला न लें। शारीरिक आरोग्यता प्राप्त करने की रूचि बढे़गी। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नीला ।
इस सप्ताह के शुरूआती दौर से ही सेवा समझौते के अनुबंधों को प्राप्त करने की दौड़ रहेगी। फिल्म, वाणिज्य, साहित्य, कला के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक प्रयासों को सर्वोत्तम सफलता प्राप्त होगी। किसी नजदीकी से वित्तीय सहयोग मिलेगा। प्रेमी संबंधों में अनबन की स्थिति उभर सकती है। पैतृक संपत्ति में हक पाने की लड़ाई छिड़ सकती है, यह समय विवेक से कार्य लेने का है। माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी ।
इस सप्ताह आजीविका के क्षेत्रों में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण कार्य आपकी देख-देख में होंगे। निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के अवसर रहेंगे। सेहत पहले के मुकाबले अधिक चुस्त-दुरूस्त रहेगी। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से मिलजुल कर चलें, अनावश्यक गुस्से से बचें। यह समय माता-पिता को अधिक सम्मान देने, शैक्षणिक व प्रतियोगी लक्ष्यों को प्राप्त करने का है। निजी संबंधों में सोचसमझ कर ही कोई निर्णय लें, अन्यथा हानि हो सकती है।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग केसरिया ।
ND
किसी कार्य की सफलता से मनोबल उच्च होगा। मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों को कोई नजदीकी उलझा सकता है, सूझबूझ से काम लें। प्रेम प्रसंगों में अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। तीखी प्रतिक्रिया से बचें। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। भवन निर्माण व विक्रय में छोटी-छोटी परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। सावधानी बनाएँ रखें।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नेबी लाल ।
स्वजनों के मध्य तालमेल व सहयोग की भावना रहेगी। संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों में पिरोने में सफलता मिलेगी। नवीन अनुबंधों की दिशा में चल रहे प्रयास सफल रहेंगे। अधिक व्यय से अर्थ प्रबंधन सप्ताह के दूसरे भाग में डगमगा सकता है। संतुलित दिनचर्या से स्वास्थ्य खिला हुआ व तरोताजा रहेगा। यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है। विरोधी सार्वजानिक कार्यों में पारदर्शिता का आरोप मढ़ सकते हैं, यथोचित सावधानी रखें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग पीला ।
कानून, कला, तकनीक, संगीत के क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराता रहेगा। गृहस्थ जीवन खुशहाली एवं बेहतरी की ओर दौडे़गा। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। भू-जायदाद के विवादों को हल करने हेतु संबंधित पक्ष समझौते के संकेत देगा। संतान पक्ष के शैक्षिक व व्यावसायिक पहलुओं को सशक्त बनाने हेतु उत्साहित होंगे। धर्म व शुभ कार्यों में रूचि रहेगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता, पढ़ें 28 अक्टूबर का राशिफल

28 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

28 अक्टूबर 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 28 से 03 नवंबर तक

Aaj Ka Rashifal: 27 अक्टूबर के दिन इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल