साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 मार्च 2010)

- पं. प्रेमकुमार शर्मा
मेष
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी ।
कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में नई उपलब्धियाँ प्राप्त होंगी। संपत्ति संदर्भों के स्वामित्व विवादों को सुलझाने में सफल रहेंगे। अभिनय व कला से संबंधित क्षेत्रों में नाम व पहचान बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। कुछ मामलों में अधिक व्यय की आशंका रहेगी। पूँजी निवेश सोच-समझ कर ही करें। सहयात्रियों के साथ अनावश्यक वाद-विवाद न बढ़ाएँ। यह हानि प्रद हो सकता है। पक्षियों को दाना डालें।

वृष
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा।
ND
रोजगार के क्षेत्रों में व्यापक प्रगति की ओर दौड़ेंगे। किसी अनुबंध को लेकर जारी प्रयास सफल होंगे। विदेश व निवेश संबंधित मामलों में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। संतुलित आहार-विहार से उत्तम सेहत के मालिक बने रहेंगे। परिवार में बच्चों के कारण खुशियाँ बढेंगी। जीवनसाथी के मध्य तनाव कम करने में नई कामयाबी मिलेगी। यात्रा में सावधानी रखें। जरूरी कागजातों व कीमती सामान को खुद ही संभालें।

मिथुन
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला ।
फिल्म, संगीत, लेखन व तकनीकी की विधाओं में पारंगत रहेंगे। किसी मंच से उत्तम प्रदर्शन का सम्मान मिलेगा। अपनों के साथ सहयोग व तालमेल बढेगा। कारोबार को सँवारने की तमन्ना पूर्ण होगी। आर्थिक समृद्धि की राहें खुलेंगी। सेहत चुस्त-दुरूस्त रहे, इसलिए खान-पान के साथ ही विश्राम का भी ध्यान रखें। अदालती पक्ष को मजबूत बनाने की चिंताएँ रहेंगी। गरीब कन्या की शादी में सोने के गहने व कपड़ों का दान दें।

कर्क
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग मेहरून ।
शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी योग्यताओं का उत्तम प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। भौतिक सुख के साधन बढेंगे। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित करने का कौशल बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। किया गया पूँजी निवेश लाभकारी रहेगा। किन्तु कार्य क्षेत्र में अनावश्यक भागदौड़ परेशानियों को बढ़ा सकती है। यह समय धैर्य के साथ चलने का है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

सिंह
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग आसमानी ।
ND
पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी, मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। संतान पक्ष की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार को लेकर चल रही परेशानियाँ धीरे-धीरे कम होंगी। मन में उमंग व उत्साह बढ़ेगा। धन निवेश व विदेश मामलों में कुछ उठापटक की आशंका रहेगी, संबंधित क्षेत्रों का ध्यान देना होगा। प्रतिपक्षी कोई गुप्त चाल से धोखा दे सकता है। प्रतियोगी पाठ्यक्रमों की सफलता हेतु अभी उपयुक्त परिश्रम की जरूरत है।

कन्या
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग सफेद ।
इस सप्ताह के शुरूआती दौर से ही फिल्म, कला, संगीत, सौदर्यं, लेखन व प्रकाशन के कार्यों में सम्मान व पहचान बढेगी। किए गए प्रयास रंग लाएँगे। रहन-सहन का स्तर उच्च बेहतर व सुखद बनेगा। पारिवारिक जीवन विकास के क्षेत्रों में पदार्पण करेगा। अदालती व निवेश के मामलों में छोटी-छोटी परेशानियाँ भी आ सकती हैं। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। किसी गरीब विवाहिता को श्रृंगार की सामग्री दें।

तुला
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
कार्य क्षेत्र में उन्नति के रास्ते खुलेंगे। व्यापारिक प्रसार के नियमों से अवगत होकर विकास का लंबा सफर तय करेंगे। शत्रु पक्ष को मात देने में सफल रहेंगे। न्यायिक मामलों में विजय के योग रहेंगे। बंधुजनों के साथ मिलजुल कर चलने की भावना का उदय होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। सप्ताहांत में किसी निकट रिश्तों को लेकर चिंताएँ हो सकती हैं। स्वास्थ्य संदर्भों में लापरवाही से बचें। पक्षियों को दाना डालें।

वृश्चिक
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग लेमन ।
संतान पक्ष को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करेंगे। कानून, कला व साहित्य के क्षेत्रों में मनोनुकूल प्रगति होगी। आय के संबंधित स्रोतों से मुनाफा मिलेगा। धन निवेश व राजकीय कार्यों में कोई खुशखबरी प्राप्त होगी। पत्नी से अनावश्यक मनमुटाव न हो इसलिए क्रोध न करें। यह समय सेहत को सँवारने का है। यात्रा के दौरान किसी अजनबी व्यक्ति की बातों में न आएँ, यह हानिप्रद हो सकता है। गाय को भीगा हुआ बाजरा व चारा खिलाएँ ।
धनु
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग गुलाबी ।
ND
वैवाहिक जीवन में खुशियाँ रहेंगी। विकास की असीम संभावनाओं से भरा कोई क्षेत्र मिलेगा, जिससे व्यापक रोजगार पैदा कर सकेंगे। नियमित खान-पान से उत्तम सेहत के मालिक रहेंगे। प्रभावशाली वार्तालाप की कला व सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी मतभेद न हो इसलिए मिलजुल कर चलना होगा। जमीन-जायदाद के अदालती विवादों में कुछ परेशानियाँ भी आ सकती हैं। पक्षियों को दाना डालें व धर्म स्थलों में देशी घी का दान दें।

मकर
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग लेमन ।
कार्य क्षेत्रों की चौकसी से नित नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी। आमदनी में इजाफा होगा। आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। वाहन खरीदने व भवन निर्माण करने की तमन्ना पूर्ण होगी। पत्नी के मध्य मतभेदों का अंत होगा। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। यदि आप रोजगार की खोज में हैं, तो सफल रहेंगे। सप्ताहांत में सेहत पक्ष कुछ मध्यम हो सकता है। हल्के व्यायाम व संतुलित आहार लाभकारी साबित होंगे। गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएँ।

कुंभ
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग आसमानी ।
बौद्धिक क्षमताएँ बढ़ेंगी। व्यापारिक नीति के उत्तम ताने-बाने बुनने में सफल रहेंगे। पूँजी निवेश व विदेश मामलों में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। माता-पिता के वित्तीय सहयोग से मनपसंद वाहन खरीदने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। यह समय खुद की सेहत को सँवारने का है। तामसिक आहारों के सेवन से बचें। धर्मस्थलों में देशी घी व चीनी का दान दें।

मीन
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग सफेद ।
औद्योगिक क्षेत्रों के उत्पादन व प्रबंधन की परेशानियाँ कम होंगी। प्रभावशाली व नेतृत्व कुशल व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। किसी बड़े संस्थान से द्विपक्षीय लाभ के सौदों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। शिक्षा व रोजगार के क्षेत्रों में सफलता की राहें खुलेंगी। प्रेम प्रकरणों में मतभेद न हो इसलिए आपसी सूझबूझ से काम लें। किसी यात्रा से पहले उसकी पूरी योजना बना लें। जिससे परेशानी या चिंताओं से बचा जा सकें।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

धनतेरस पर इस समय करते हैं यम दीपम, पाप और नरक से मिलती है मुक्ति, नहीं रहता अकाल मृत्यु का भय

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Diwali Muhurat : 29 अक्टूबर धनतेरस से लेकर 03 नवंबर 2024 भाईदूज तक के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस पर करें नरक से बचने के अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

29 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

29 अक्टूबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Diwali Upay 2024: इस दीपावली घर लाएं ये धनदायक चीजें, आर्थिक संकटों से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2024: कैसे करें दीपावली पर एकाक्षी नारियल सिद्धि साधना, जानें सरल उपाय

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय