साप्ताहिक राशिफल (24 से 30 अक्टूबर 2010)

मकर : व्यापार में प्रगति होगी

- पं. प्रेमकुमार शर्मा
ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 1 भाग्यशाली रंग लाल ।
तन, मन जोश व उमंग के साथ पुनः खिल उठेगा। व्यापार व कार्य क्षेत्र में मजबूती के साथ बढ़ेंगे। विदेश से संबंधित यात्रा या खुशखबरी मिलेगी। खनन व भवन निर्माण के कार्यों मे दक्षता बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत रंग लाएगी। रकम उधार न दें वरना वापसी मुश्किल हो सकती है। प्रेमी साथी आवेशित होने से बचें। आदलती मामलों में भागदौड़ भरी स्थिति का सामना कर पड़ सकता है। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग ऑरेंज।
शैक्षिक व क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की दौड़ में आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। निवेश व विदेश संदर्भ में उन्नति की खबरें प्राप्त होंगी। इस सप्ताह घर, परिवार से मिलने के अवसर रहेंगे। अर्थ मामले हल होंगे। वैवाहिक जीवन में समुचित तालमेल बना रहेगा। यात्रा में लापरवाही न बरतें। शारीरिक पीड़ाओं से तनाव मिल सकता है। लंबे से समय से रूके हुए कार्यों को सफलता के अंजाम तक पहुँचाने में अभी और समय लग सकता है, धैर्य बनाएँ रखें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग केसरिया ।
इस सप्ताह प्रतिभा के साथ-साथ आपकी सृजनात्मक कला भी प्रशंसा दिलाएगी। अचानक ही कहीं से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। धन संदर्भ में उत्तम प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल से रोचक वार्ताओं के अवसर रहेंगे। सिर व नेत्र दर्द से निजात मिलेगी। तीर्थ स्थानों की यात्रा पर जल्द ही अमल हो सकता है। भू-संपत्ति के मामलों में लाभ बढ़ेगा। किसी नजदीकी रिश्ते को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है। गाय को हरा चारा खिलाएँ।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग भूरा।
ND
शारीरिक क्षमताएँ पहले से ज्यादा बेहतर रहेंगी। कार्य क्षेत्र में परिणामों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कृषि उद्योगों में चल रही समस्याएँ समाप्त होंगी। बच्चों को मनोनुकूल कोई वस्तु दिलाकर उनके उत्साह को बढ़ाएँगे। निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। प्रेमी साथी एक दूसरे की भावनाओं को समझकर मुस्कुराते रहेंगे। लंबी व विदेश यात्रा मे आवश्यक पहलुओं की उपेक्षा न करें। पूँजी निवेश से पहले लाभ-हानि को पूरी तरह से जाँच परख लें।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग हरा ।
राजनैतिक व सामाजिक कद ऊँचा उठेगा। किसी सामाजिक सरोकार के कार्य में सराहनीय योगदान रहेगा। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। स्नेही मित्रों के साथ हास्य-विनोद भरी वार्ताएँ होंगी। भू-मामलों में कुछ चिंताएँ उभर सकती हैं। प्रेयसी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य उत्तम व तरोताजा रहेगा। स्थानीय व क्षेत्रीय यात्रा में लापरवाही से बचें, पक्षियों को दाना डालें।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला ।
इस सप्ताह औद्योगिक प्रगति की सहमति पत्रों में हस्ताक्षर होंगे। विकास का कारवाँ आगे बढ़ता रहेगा। आर्थिक लाभ की ओर मजबूती से बढ़ेंगे। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। प्रेमी जोड़े आनन्ददायक यात्रा पर जा सकते हैं। जिसका मधुर अहसास काफी समय तक बना रहेगा। बशर्ते उचित आहार-विहार व विश्राम चक्र को न तोडे़। संपत्ति मामलों में कोई जाना पहचाना व्यक्ति विवादों को बढ़ा सकता है, यथा सावधानी बनाएँ रखें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग लाल।
इस सप्ताह आय के साथ बचत भी होगी। पहले के मुकाबले जमा पूँजी का स्तर उच्च रहेगा। प्रकाशन, पत्रकारिता, बैंकिंग, मोटर वाहन के संबंधित क्षेत्रों में प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने में थोड़ा समय और लग सकता है। सेहत खिली हुई रहेगी। बशर्ते संयमित दिनचर्या से किनारा न करें। माता-पिता को आपके व्यवहार से प्रसन्नता मिलेगी। पत्नी के मध्य तनाव उपज सकते है। जायदाद संदर्भ में तीसरा पक्ष दावेदारी पेश कर तनाव दे सकता है।

ND
वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग हरा ।
व्यापारिक व सेवा क्षेत्रों में नया मुकाम हासिल होगा। रोजगार से पूर्ण किसी नए बाजार में पकड़ बनाने की कोशिशें तेज होंगी। पत्नी व बच्चों के मध्य प्यार व चाहत बढ़ेगी। विदेशी मामलों में सफलताएँ प्राप्त होंगी। सेहत में क्षमताओं व जोश का एहसास होगा। वाहन व संपत्ति मामलों में अभी कुछ सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। कुछ मामलों में धनाभाव की स्थिति हो सकती है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।
धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग लाल।
इस सप्ताह शारीरिक आरोग्यता के नियमों में दिलचस्पी बढ़ेगी। व्यापारिक व सामाजिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे। अचानक ही धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। भू-जायदाद के क्रय- विक्रय लाभकारी रहेंगे। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से मिलजुल कर चलें, अनावश्‍यक गुस्से से बचें। किसी पक्ष के मध्य फँसी पूँजी पुनः हाथ आएगी। प्रेयसी के संग आनंददायक वार्ताएँ अवरूद्ध हो सकती हैं। सूझबूझ से चलें।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग हरा ।
कार्य व व्यापार में प्रगति रहेगी। आय बढ़ाने के कारगर तरीकों पर अमल हो सकता है। अनावश्यक व्यय को नियंत्रित करने की कोशिशें तेज होंगी। जीवन साथी व माता के स्वास्थ्य की चिंताएँ बढ़ सकती हैं। भू-मामले बखूबी हल होंगे। प्रेमी साथी एक-दूसरे की भावनाओं पर आघात करने से बचें, यह संबंधों के लिए अनुकूल नहीं होगा। यात्रा व भवन निर्माण के कार्यों में इजाफा होगा। धर्म स्थलों में पीले रंग की दाल का दान दें।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग क्रीम ।
ND
गृहस्थ जीवन विकास की ओर अग्रसर होगा। स्वास्थ्य आमतौर पर ठीक रहेगा। कारोबार से संबंधित कोई हवाई या समुद्री यात्रा हो सकती है। निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। प्रणय संदर्भ में वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं, तनाव उत्पन्न करने वाली बातों से दूर रहें। अधिक व्यय की आशंका रहेगी। किसी सहयोगी मित्र के सहयोग से संबंधित साहित्य प्राप्त करेंगे। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग सुआपंखी ।
मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। कार्य क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। पितृ पक्ष के विवाद सुलझाने में सफल रहेंगे। यात्रा के लाभकारी योग रहेंगे। प्रेमी साथी आवेश में न आए। स्वास्थ्य खिला हुआ व उत्तम रहेगा। बशर्ते हल्की कसरत के साथ संतुलित आहारों का उपयोग करत रहें। विरोधी तत्व कानूनी पेंच फँसा सकते हैं, सावधानी रखें। सिर्फ किसी की राय पर भरोसा करके संपत्ति में निवेश उचित नहीं है। सुरक्षा पहलुओं की अनदेखी से बचें।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

धनतेरस पर इस समय करते हैं यम दीपम, पाप और नरक से मिलती है मुक्ति, नहीं रहता अकाल मृत्यु का भय

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Diwali Muhurat : 29 अक्टूबर धनतेरस से लेकर 03 नवंबर 2024 भाईदूज तक के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस पर करें नरक से बचने के अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Dhanteras 2024: कैसे मनाएं धनत्रयोदशी (धनतेरस) का पर्व

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता, पढ़ें 28 अक्टूबर का राशिफल

28 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

28 अक्टूबर 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 28 से 03 नवंबर तक