साप्ताहिक राशिफल (25 से 31 जुलाई 2010)

वृषभ : मिल सकता है महत्वपूर्ण पद

- पं. प्रेमकुमार शर्मा
ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीला ।
इस सप्ताह की शुरूआत शुभ कार्यों से होगी। शैक्षिक व आर्थिक विकास की ओर दौड़ेंगे। कार्य क्षेत्रों की रूकावटों का अंत होगा। स्वजनों के मध्य सामाजिक व पारिवारिक मुद्दों की कोई महत्वपूर्ण चर्चा होगी। कारोबार बढ़ाने की कोई नई तरकीब ढूँढ़ निकालेंगे। किन्तु प्रतिस्पर्धी को पिछाड़ने में अभी कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति भू-जायदाद के संदर्भ में अतिक्रमण बढ़ा सकता है।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग गुलाबी ।
राजनैतिक, प्रशासनिक व सामाजिक क्षेत्रों में किसी महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। कारोबार बढ़ाने के प्रयास रंग लाएँगे, जिनका असर आगामी समय में दिखेगा। माता व मातृ पक्ष को आपके कार्य व व्यवहार से प्रसन्नता होगी। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। निकट रिश्तेदार में किसी को सेहत संबंधी परेशानियाँ हो सकती है, सावधानी रखें। यात्रा व तैराकी के संदर्भ में लापरवाही से बचें। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग गुलाबी ।
सेहत के सितारे बुलंदी पर रहेंगे। यदि कोई पीड़ा है तो वह समाप्त होगी। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति व तबादले के योग रहेंगे। जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। विदेश संदर्भ में कोई खुशी समाचार प्राप्त होगा। यह समय स्वजनों से मिलजुल कर चलने का है। संतान पक्ष की शैक्षिक दाखिले की चिंताएँ हो सकती है। यात्रा व जायदाद संदर्भ में कानूनी पेंच फँस सकते हैं। सावधानी अपेक्षित रहेगी।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली भूरा।
ND
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। शुभ व मांगलिक कार्य के आयोजन होंगे। स्वजनों की प्रगति का समाचार प्राप्त होगा। आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। किन्तु धनार्जन के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त करने में अभी थोड़ा वक्त और लग सकता है। लेन-देन के मामलों में विवाद न हो इसलिए महत्वपूर्ण पहलुओं की उपेक्षा से बचें। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य कुछ सुस्त हो सकता है, अनावश्यक भागदौड़ से बचे। धर्मस्थलों में चावल व देशी घी का दान दें।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग मर्जेंटा ।
गृहस्थ जीवन के आँगन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। शुभ कार्य के आयोजन होंगे। संतान पक्ष की व्यावसायिक सफलता से प्रसन्नता रहेगी। राजनैतिक व सामाजिक नेतृत्व के कार्यों में अनावश्यक बयानबाजी से बचें। किसी संस्था के मध्य व्यापार के नए संबंध विकसित करने मे थोड़ा वक्त और लग सकता है। किन्तु सफलता आपसे दूर नहीं है। सेहत में उतार-चढ़ाव की आशंका है, उचित खान-पान व विश्राम चक्र को न तोड़े।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सफेद ।
इस सप्ताह की शुरूआत से ही व्यावसायिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। कोई नया अनुबंध प्राप्त होगा। तकनीकी, कॉमर्स, परिवाहन व भारी उद्योग एवं साहित्य में उच्च सेवाओं के अवसर रहेंगे। सेहत खिली हुई व चुस्त दुरूस्त रहेगी। भवन व वाहन खरीदने की ख्वाहिश पूर्ण होगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। शत्रु पक्ष पुराने मामलों को पुन: हवा दे सकते हैं, संबंधित मामलों में सतर्कता रखें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग क्रीम ।
कार्य व व्यवसाय में साझेदारों के मध्य आपसी तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। उच्च व तकनीक शिक्षा के क्षेत्रों में उन्नति की ओर बढ़ेंगे। व्यापारिक लाभप्रदता बढ़ाने के अनूठे तरीकों पर अमल होगा। निवेश व विदेश संदर्भ में उठा-पटक की आशंका है, जो आगामी समय में नियंत्रित होगी। कार्य व विश्राम चक्र के अन्तर को न तोड़े, इससे सेहत प्रभावित हो सकती है। यह समय स्वजनों से मिलजुल कर चलने का है। धार्मिक स्थल पर 800 ग्राम पीले रंग की दाल दान दें।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग भूरा ।
आजीविका के साधनों से मनोनुकूल लाभ मिलेगा। भौतिक सुख के साधनों में इजाफा होगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले उन्नत होगी। आपके कार्य की गुणवत्ता को देखते हुए जल्द ही कोई दूसरा अनुबंध प्राप्त होगा, प्रयास करें। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। स्वजनों के मध्य टकराव की स्थिति हो सकती है। सूझबूझ से चले, अनावश्यक गुस्से से बचे। भू-जायदाद के संदर्भ में कहीं चूक होने की आशंका है। पक्षियों को दाना डालें।

ND
धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग नीला ।
प्रतियोगी क्षेत्रों में सितारे बुलंदी के संकेत दे रहे है। बशर्ते तुलनात्मक अध्ययन में कोताही न करे। यदि आप रोजगार की तलाश में है तो प्रयासों को तेज कर दें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। किसी बैठक को बुलाने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार कर लें। सेहत के मामले में अधिक व्यय की आशंका है। भू-जायदाद के कानूनी मामलों में परेशानियाँ हो सकती हैं, जो आगामी समय में सामान्य होगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी ।
राजनीति व क्रीड़ा क्षेत्रों में पूरे दमखम के साथ प्रदर्शन करने की कला रहेगी। संबंधित सेवाओं में सम्मान मिलेगा। संतान पक्ष की उन्नति से मन में प्रसन्नता रहेगी। कारोबार बढ़ाने हेतु मन के मुताबिक माहौल मिलेगा। प्रेम संदर्भ में तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है, उत्तेजित होने से बचें। यह सेहत व सम्मान पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। स्वास्थ्य को सँवारने व दिनचर्या को व्यवस्थित करने का है। धर्मस्थल में सात किस्म की दालें दान दें।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग सिल्वर ।
भवन व वाहन खरीदने की तमन्ना पूर्ण होगी। आर्थिक तरक्की के प्रयास रंग लाएँगे। शुभ व मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। कहीं से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को चमकाने की चिंताएँ हो सकती हैं, जो आगामी समय में हल होंगी। यदि कोई ऋण है तो उसका भुगतान करने में सफल रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में साथी की भावनाओं को समझे, कटु शब्दों के प्रयोग से बचे, यह मनमुटाव की स्थिति दे सकता है।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सफेद ।
कार्य व व्यवसाय के क्षेत्रों में नया मुकाम हासिल होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। बच्चों के कारण खुशियाँ रहेंगी। धर्म व शुभ कार्यों में रूझान बढ़ेगा। किसी जरूरतमंद की मदद के योग्य रहेंगे। आर्थिक तरक्की के बंद रास्ते कुछ रूकावट के बाद खुलेंगे। जीवनसाथी से तालमेल व चाहत बढ़ेगी। न्यायिक कार्यों में भागदौड़ बढ़ सकती है, स्थानीय यात्रा व तैराकी मे सावधानी अपेक्षित रहेगी। गाय को हरा चारा खिलाएँ।

धनतेरस पर इस समय करते हैं यम दीपम, पाप और नरक से मिलती है मुक्ति, नहीं रहता अकाल मृत्यु का भय

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Diwali Muhurat : 29 अक्टूबर धनतेरस से लेकर 03 नवंबर 2024 भाईदूज तक के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस पर करें नरक से बचने के अचूक उपाय

Diwali 2024: कैसे करें दीपावली पर एकाक्षी नारियल सिद्धि साधना, जानें सरल उपाय

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय

Dhanteras 2024: कैसे मनाएं धनत्रयोदशी (धनतेरस) का पर्व

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता, पढ़ें 28 अक्टूबर का राशिफल

28 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन