साप्ताहिक राशिफल (31 से 6 नवंबर 2010)

सिंह : सामाजिक सम्मान बढ़ेगा

- पं. प्रेमकुमार शर्मा
ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 17 भाग्यशाली रंग गुलाबी ।
इस सप्ताह निवेश और जमीन-जायदाद के मामलों में कारगर निर्णय ले पाएँगे। व्यापारिक दृष्टि से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पिछले दिनों से मुर्झाएँ रिश्ते सकारात्मक ऊर्जा से खिल उठेंगे। प्रेम प्रसंगों में मजबूती आएगी। तन, मन स्फूर्ति व ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगा। रूके हुए कार्यों को निपटाने में रूचि रहेगी। शैक्षिक व क्रीड़ा प्रतियोगिता में सफलता हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। पक्षियों को दाना डाले।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग लेमन।
स्वास्थ्य खिला हुआ व दुरूस्त रहेगा। शारीरिक क्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति की ओर बढ़ेंगे। संतान पक्ष को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करेंगे। लेन-देन के मामलों में विवादों की आशंका है। प्रेम प्रसंगों में नया मोड़ आ सकता है। सेवा क्षेत्रों में दूरस्थ स्थानान्तरण को लेकर संदेहास्पद स्थित उभर सकती है। पितृ पक्ष के मध्य जायदाद के विवाद गहरा सकते हैं, विवेकपूर्ण ढंग से चलना होगा। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग सफेद ।
व्यापारिक व औद्योगिक क्षेत्रों में कुशल प्रबंधन का सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ रहेंगी। मातृ व ससुराल पक्ष से धन मिलेगा। जीवन संगिनी के लिए बहुमूल्य वस्तुओं की खरीददारी हो सकती है। यात्रा के परिणाम सार्थक रहेंगे। स्वास्थ्य मामलों के बेहतर परिणामों से मन प्रसन्न रहेगा। किसी कंपनी के मध्य लंबी साझेदारी के समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। पूँजी निवेश व प्रशासनिक कार्यों में तनावपूर्ण स्थिति उभर सकती है, सतर्कता से चलना होगा।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली हरा।
फिल्म, कला, वाणिज्य व तकनीक के क्षेत्रों में सेवा के अवसर रहेंगे। सुनहरे कल की ओर तेजी से बढ़ेंगे। सुन्दर, सुशील व योग्य जीवन साथी सुरीले सपनों को सजाएगा। निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। प्रणय प्रकरणों में उतार-चढ़ाव की स्थिति विद्यमान रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। यात्रा की सफलता संदिग्ध न रहे, इसलिए संबंधित दस्तावेजों को सावधानी से संभालें। पक्षियों को दाना डालें।

ND
सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग ग्रे ।
इस सप्ताह प्रशासनिक व सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिशें तेज होंगी। पत्नी व बच्चों के सहयोग से सृजनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। बंधु व मातृ पक्ष से छोटी-छोटी बातों में गुस्सा न करें। निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें, अन्यथा हानि हो सकती है। अनिद्रादि रोगों का अंत होगा। अच्छे स्वास्थ्य की ओर निरन्तर बढ़ेंगे। भवन व वाहन संदर्भमें विवाद उभरने की आशंका है। सूझबूझ से चलें।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग बैंगनी ।
शैक्षिक व क्रीड़ा क्षेत्रों में उत्साह रहेगा। कामयाबी के नए पायदान पर पहुँचने की लालसा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ रहेगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। नेत्र व चर्म पीड़ाओं के निदान हेतु हल्की कसरत व योगासनों का सहारा लेना पड़ सकता है। पत्नी व बच्चों से मतभेद हो सकते हैं, आवश्यक निर्णयों में उनकी भी राय लें। यात्रा थकानपूर्वक सिद्ध हो सकती है। किसी को कटु शब्द न कहें, पक्षियों को दाना डालें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
व्यापारिक व सेवा संदर्भों में प्रगति की ओर बढ़ेंगे। किसी संस्था के मध्य अनुबंध प्राप्त करने में सफलता हासिल होगी। पारिवारिक व आर्थिक संदर्भ में किस्मत साथ देगी। लंबे समय रूका हुआ पैसा पुनः प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आवश्यक खरीददारी की ओर रूख रहेगा। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की उपेक्षा से बचें। किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व के सहयोग से भू-विवाद हल करने में सफल रहेंगे। धर्मस्थलों में चावल का दान दें।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला ।
WD
व्यापारिक क्षेत्र में नई सफलताएँ मिलेंगी। स्वजनों से सहयोग व प्यार मिलेगा। अर्थ विषयों की प्रगति से नया जज्बा व खुशी रहेगी। प्रेम प्रसंगों में मजबूती आएगी। मित्रों के साथ मधुर यात्रा हो सकती है। तन और मन से नई ताजगी आपको उत्साहित रखेगी। शारीरिक पीड़ाओं का अंत होगा। क्षेत्रीय यात्राओं में सावधानी रखें। वाहन व भवन खरीदने में सफल रहेंगे। प्रशासनिक व न्यायिक कार्यों में कशमकश करनी पड़ सकती है। पक्षियों को दाना डालें।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग हरा ।
व्यावसायिक संदर्भों में कुछ दिक्कतों के बावजूद प्रगति होगी। जीवन संगिनी के सहयोग से खुशियाँ रहेंगी। सोमवार को चंद्र देव की कृपा से जल संबंधित कार्यों सहित कला, कानून के क्षेत्रों में अाजीविका में नई कामयाबी मिलेगी। यात्रा के दौरान कोई अजनबी कीमती सामान पर नजर लगा सकता है, सावधानी अपेक्षित रहेगी। भवन निर्माण व वाहन क्रय-विक्रय के संदर्भ में नया मोड़ आ सकता है, जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग जामुनी ।
इस सप्ताह परिवार में मागलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। मंगल अर्थ स्रोतों को विकसित करेगा। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य मामलों में सुखद व उत्तम परिणाम मिलेंगे। उत्पादों के विक्रय व जायदाद में कुछ रूकावटों के बाद सफलता मिलेगी। निवेश व प्रवास मामलों की परेशानियाँ अब समाप्ति के संकेत देगी। स्थानीय व क्षेत्रीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। भू-जायदाद के संदिग्ध मामलों के मौके पर जाकर भली भाँति जाँच परख लें।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग केसरिया ।
इस सप्ताह फुटकर व थोक व्यापार में प्रगति होगी। स्वजनों के आपसी मतभेदों को सुलझाने में किसी वयोवृद्ध का सहयोग मिलेगा। जीवन को सँवारने के बेहतर अवसर रहेंगे। विदेश व निवेश संदर्भों में सोचसमझ कर ही कोई कदम उठाएँ। प्रेमी साथी एक-दूसरे की सामाजिक मर्यादाओं का ध्यान रख मुस्कुराते रहेंगे। बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। कोई भवन व वाहन खरीदने से पहले उसकी वैधता को जाँच परख लें ताकि भविष्य में किसी प्रकार का नुकसान ना हो।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग ऑरेंज ।
सेहत खिली हुई व उमंग से पूर्ण रहेगी। नेत्र व सिर विकारों से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। विवादित मामलों की बातचीत के सकारात्मक परिणाम दिखने शुरू होंगे। पारिवारिक जीवन हँसता-मुस्कुराता रहेगा। माता-पिता को सम्मान दें, प्रसन्नता रहेगी। जरूरी कार्यों को निपटाने में तेजी रहेगी। स्थानीय व क्षेत्रीय यात्रा में सावधानी रखें, हड़बड़ी में किसी कार्य को अंजाम न दें, अन्यथा हानि हो सकती है। गाय को हरा चारा खिलाएँ।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त