सितंबर 2009 में द्वादश राशियों का फलादेश

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
ND

मेष (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ)
मेष राशि वाले जातकों को सितंबर माह में समस्या का समाधान का लाभ मिलेगा। मनोबल में वृद्धि होगी। परंतु इसी के साथ स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस राशि वाले को इस माह भूमि लाभ भी मिलेगा। शत्रु पराजित होंगे। आपकी व्यवस्थित लंबी यात्रा के योग बनते हैं, फालतू विवादों से बचें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी।

वृषभ : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वाले जातकों को इस माह रोजी-रोजगार के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। घर में शुभ कार्य होंगे। इसी के साथ भूमि संबंधी लाभ होगा। फिजूल खर्च बढ़ेगा। मान-सम्मान में कमी होगी। इसी की चिंता में मानसिक तनाव बना रहेगा।

मिथुन : (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। जीवनसाथी (पत्नी) का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मन में व्याकुलता बनी रहेगी, अत: व्यर्थ चिंता न करें। आपको धार्मिक कार्य से लाभ मिलेगा। कुटुम्ब से संबंधित व्यक्तियों से कष्ट होगा। प्रापर्टी संबंधित लाभ मिलेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए यह माह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। प्रतिष्ठा को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। शत्रु पराजित होंगे। आपकी इस माह अनावश्यक यात्राएँ होंगी। आर्थिक उलझन बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। नौकरी वालों को लाभ मिलेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टो, टी, टु, टे)
सिंह राशि वाले जातकों को इस माह व्यापार में विशेष लाभ मिलेगा। सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी वालों के पदोन्नति में अड़चन आएगी। परिश्रम से लाभ मिलेगा। वाहन सुख मिलेगा, व्यर्थ तनाव से बचें।

कन्या : (टो, पा, पी, पु, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वाले जातकों के‍ लिए यह माह सुख-साधनों में वृद्धि एवं मान-सम्मान वाला रहेगा। मतभेद बढ़ने के योग हैं, अत: क्रोध पर नियंत्रण रखें ताकि नुकसान न हो, परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विचलित मामले निपटेंगे। व्यर्थ तनाव से बचें।

ND
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तु, ते)
तुला राशि वाले जातकों को इस माह रोजगार के विशेष अवसर मिलेंगे एवं उत्साह में वृद्धि होगी। आपको दोस्तों से सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी के कहने में गलत कार्य न करें। सोच-विचार कर किसी भी कार्य को करें। पत्नी को कष्ट के योग हैं।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह लाभदायक रहेगा। नि:संतान दंपति को संतान सुख मिलने के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। शत्रु पराजित होंगे। इस माह आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। परंतु काम अधिक रहने से मानसिक तनाव बना रहेगा। लंबी यात्रा न करें।

धनु : (ये, या, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, भे)
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह रोजी-रोजगार के नए स्रोत मिलेंगे। इस माह खर्च अधिक बने रहेंगे। मतभेद के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। संतान की उन्नति से हर्ष उत्पन्न होगा। लक्ष्य प्राप्ति न होने के से मन अप्रसन्न रहेगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह अधिक खर्च लेकर आएगा। मन में नए विचार आएँगे। व्यापारी को व्यापार में कम लाभ होगा। इस माह मन अशांत रहेगा। रोगी की बीमारी में सुधार होगा। बड़ों से पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कुंभ : (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
ND
कुंभ राशि जातकों को इस माह विदेश जाने के योग हैं। परंतु व्यर्थ चिंता बनी रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कोई कार्य सोच-विचार कर करें। अपने वालों से पूर्णत: सहयोग मिलेगा। किसी कार्य को शुरू करने के अवसर मिलेंगे।

मीन : (दी, दू, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि जातकों को इस माह व्यापार में सफलता मिलेगी। आपका इस माह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में खर्च होगा। यात्रा के योग हैं। मित्रों से अनबन हो सकती है, धैर्य से काम लें। कृषि से लाभ मिलेगा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

धनतेरस पर इस समय करते हैं यम दीपम, पाप और नरक से मिलती है मुक्ति, नहीं रहता अकाल मृत्यु का भय

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Diwali Muhurat : 29 अक्टूबर धनतेरस से लेकर 03 नवंबर 2024 भाईदूज तक के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस पर करें नरक से बचने के अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

29 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

29 अक्टूबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Diwali Upay 2024: इस दीपावली घर लाएं ये धनदायक चीजें, आर्थिक संकटों से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2024: कैसे करें दीपावली पर एकाक्षी नारियल सिद्धि साधना, जानें सरल उपाय

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय