Hanuman Chalisa

बुधवार, 1 जनवरी 2020 : नए साल के पहले दिन इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार

Webdunia
आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि का भविष्यफल 
1 जनवरी 2020 : बुधवार
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- खीर वितरण करें।
 
आज का भविष्य : प्रत्येक कार्य को सुनियोजित रूप से संपन्न कर पाएंगे। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्‍ठा-पराक्रम में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। भ्रांति व अकस्मात घटना से बचें। रोजगार में वृद्धि होगी। सेहत पर ध्यान दें।
 
वृषभ राशि का भविष्यफल 
1 जनवरी 2020 : बुधवार
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हरा वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। तार्किक बुद्धि के प्रयोग से बचें। कौटुम्बिक समस्याओं पर ध्यान दे पाएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि का भविष्यफल 
1 जनवरी 2020 : बुधवार
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- स्टील के बर्तन दान करें।
 
आज का भविष्य : भौतिक साधनों तथा वस्त्रादि पर व्यय होगा। प्रणय संबंधों में सफलता मिलेगी। बाहर जाने के प्रयास सफल रहेंगे। बेरोजगारी दूर होगी। साझेदारी में फायदा होगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि का भविष्यफल 
1 जनवरी 2020 : बुधवार
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- लाल वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। वरिष्ठजन मार्गदर्शन करेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि का भविष्यफल 
1 जनवरी 2020 : बुधवार
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। घरेलू कार्य से यात्रा हो सकती है। मनोरंजन के मौके मिलते रहेंगे। मन की प्रसन्नता बनी रहेगी। आलस्य हावी रहेगा। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। धनलाभ होगा। जोखिम न लें।
 
कन्या राशि का भविष्यफल 
1 जनवरी 2020 : बुधवार
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा में जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बैठे-बैठाए कोई परेशानी आ सकती है। नकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधियों से मेलजोल बढ़ेगा। जोखिम न लें।
 
तुला राशि का भविष्यफल 
1 जनवरी 2020 : बुधवार
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- भोजन दान करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्‍थिति नियंत्रण में होगी। दुष्टजन परास्त होकर शांत रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न उठाएं।
 
वृश्चिक राशि का भविष्यफल 
1 जनवरी 2020 : बुधवार
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- स्टील का बर्तन दान करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। बिगड़े काम पूर्ण सफल होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बेरोजगारी दूर होगी। अज्ञात भय सताएगा। काम में एकाग्रता की कमी हो सकती है। पारिवारिक उठ सकती है।
 
धनु राशि का भविष्यफल 
1 जनवरी 2020 : बुधवार
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारी निर्णय सहज ही ले पाएंगे। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि तथा प्रसन्नता रहेगी।
 
मकर राशि का भविष्यफल 
1 जनवरी 2020 : बुधवार
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- काली उड़द दान करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। धनलाभ सहज होगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। शत्रु शांत रहेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। बेवजह विवाद न करें। कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। विद्यार्थी प्रमाद न करें। शुभ समाचार मिलेंगे।
 
कुंभ राशि का भविष्यफल 
1 जनवरी 2020 : बुधवार
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
आज का भविष्य : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। विवेक का प्रयोग करें। वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह मानें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि का भविष्यफल 
1 जनवरी 2020 : बुधवार
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : दु:खद समाचार मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अपेक्षित कार्य समय पर पूर्ण न होने से खिन्नता रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।

ALSO READ: Astrology 2020 for India : वर्ष 2020 में क्या कह रहे हैं भारत के सितारे

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

31 May Birthday: आपको 31 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 1 to 7 June: साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 जून 2026): अपने भाग्य को जानें और तैयार रहें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

Weekly Horoscope 1–7 June 2026: 01 से 07 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

अगला लेख