Hanuman Chalisa

बुधवार, 10 जून 2020 : आज इन राशियों को मिलेंगे उत्साहवर्धक समा‍चार, होगी प्रसन्नता में वृद्धि

Webdunia
आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : घर में कोई आनंदोत्सव या मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : घर में अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक समा‍चार प्राप्त होंगे। मनोरंजन का समय मिलेगा। कटु वचनों के प्रयोग से बचें। आत्मसम्मान बना रहेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। कुछ विरोध होगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिंता में कमी होगी। आय में निश्चितता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। नए कार्य करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। जी‍वन सुखमय गुजरेगा। शत्रुता में कमी रहेगी, फिर भी विवाद न करें। भाग्य का साथ मिलता रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भय, पीड़ा तथा चिंता का वातावरण बन सकता है। वाणी में कटु वचनों के प्रयोग से बचें। क्लेश होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। घर में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। व्यापारिक लेन-देन की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश हो सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक लंबी यात्रा की योजना बनेगी। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : भागदौड़ होगी। परिवार से दूर होने का योग बनता है। शत्रु परास्त होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिछले लंबे समय से की गई कोशिश कामयाबी देगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : काफी समय से की जा रही कोशिश का फल अब मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के योग हैं। कोई दूर से खराब खबर मिल सकती है। शारीरिक कष्ट से बचें। व्यय होगा। बेचैनी रह सकती है। मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी न करें। विवाद करने से बचें। कानूनी अड़चन आ सकती है। थकान महसूस होगी। काम में मन नहीं लगेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी पुराने कार्य के बारे में चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। मित्र व संबंधियों से मेलजोल बढ़ेगा। सुख के साधन जुटेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जरा भी लापरवाही न करें। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूमि-भवन, दुकान-शोरूम व फैक्टरी इत्यादि के खरीदने की योजना बनेगी। उन्नति होगी। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। मनोरंजन के साधन उपलब्‍ध होंगे। जीवन सुखमय गुजरेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। थकान महसूस होगी। विवाद से क्लेश हो सकता है। प्रमाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आयोजन हो सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। लेखन व पठन-पाठन में मन लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। ऐश्वर्य के साधन उपलब्ध होंगे। जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वाणी में कटु वचनों के प्रयोग से बचें। नकारात्मकता हावी रहेगी। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। द:खद समाचार मिल सकता है। चोट व रोग के बारे में सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय व नौकरी-निवेश ठीक-ठीक रहेंगे।

ALSO READ: story of mithun sankranti : मिथुन संक्रांति की कहानी चकित कर देगी आपको

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 मई, 2026)

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

शनिवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

अगला लेख