Hanuman Chalisa

10 मई 2019 का राशिफल और उपाय

पं. उमेश दीक्षित
* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा में जल्दबाजी न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। अज्ञात भय रहेगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। कोई बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। पुराना रोग उभर सकता है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी के बारे में चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे। धनार्जन होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी प्रकार से शारीरिक कष्ट की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। 
प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। घर-परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नए मित्र बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या का हल मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट की आशंका है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। परिवार की चिंता रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी तरह की अनहोनी की आशंका रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। बुरे व्यक्तियों की पहचान आवश्यक है, दूर रहें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यय होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य सफलतापूर्वक निबटेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छी तरह से चलेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी अपने से विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। जीवन सुखद रहेगा। प्रमाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी तरह से अपमान हो सकता है। विवेक का प्रयोग करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन आदि के कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि जागृत होगी। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें।

ALSO READ: नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 मई, 2026)

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

अगला लेख