11 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार... 
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। कुसंगति से बचें। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। झंझटों में न पड़ें। कुसंगति से बचें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। बेचैनी रहेगी। बाहरी सहयोग से लाभ के अवसर मिलेंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शत्रुभय रहेगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति होगी। रोजगार मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चिंता बनी रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। भागदौड़ रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दौड़धूप अधिक होगी। शोक समाचार मिल सकता है। विवाद से क्लेश होगा। पुराना रोग उभर सकता है, धैर्य रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से भेंट होगी। अज्ञात भय सताएगा। धनलाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न लें। प्रसन्नता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी न करें। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्ययवृद्धि होगी। विवाद से बचें। दूसरों से अपेक्षा न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

अयोध्या से धनुषकोडी तक ये हैं श्रीराम के पौराणिक स्थानों पर स्थित 10 मंदिर

वास्तु के अनुसार कैसे घर की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलें?

हनुमान जी के पान के बीड़े में क्या क्या होता है, क्यों करते हैं बीड़ा अर्पित?

साल में दो बार क्यों मनाया जाता है हनुमान जी का जन्मोत्सव, जानिए रहस्य

मीन राशि में 5 ग्रहों के योग से 5 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

नवीनतम

शनि के राशि बदलते ही शेयर बाजार में मची तबाही और अब अतिचारी गुरु करेंगे 6 बड़े धमाके!

08 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

08 अप्रैल 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

मंगलवार को करें ये अचूक उपाय, बजरंगबली की कृपा से शादी से लेकर नौकरी और व्यापार में अड़चने होंगी दूर

आखिर नरेंद्र मोदी कब तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे, क्या कहते हैं उनके तारे सितारे?

अगला लेख