Hanuman Chalisa

सोमवार, 14 सितंबर 2020 : नौकरी एवं व्यापार के लिए कैसा होगा दिन, जानिए

Webdunia
12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी तरह की झंझट में न पड़ें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बुरी सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। व्यर्थ बातों में ध्यान न दें। दौड़धूप रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचु्अल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। कोई नया काम करने का मन बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : रोजगार दूर करने के प्रयास किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से पूरे होंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : दूसरों की बातों में न आएं। विवेक से निर्णय लें। लाभ होगा। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी में कार्यभार होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी लंबी यात्रा की संभावना है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। प्रमाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। योजना फलीभूत होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : मंदिर-तीर्थस्थल इत्यादि के दर्शन लाभ के योग हैं। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ जीवन सुखद रहेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : अपने अड़ियलपने पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। दूसरों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बाहर जाने का मन करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बन सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति किसी व्यक्ति से सहयोग से होगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि की संभावना है। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। लाभ होगा।

ALSO READ: Astro tips : अच्छे दिन आएंगे, इन 20 बातों की आदत डाल लीजिए

ALSO READ: बजरंगबली का यह शुभ मंत्र, साल भर रखेगा स्वस्थ

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

31 May Birthday: आपको 31 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 1 to 7 June: साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 जून 2026): अपने भाग्य को जानें और तैयार रहें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

Weekly Horoscope 1–7 June 2026: 01 से 07 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

अगला लेख