Hanuman Chalisa

सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 : इन राशियों को आज मिलेंगे धनलाभ के अवसर

Webdunia
आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों को वस्त्र दें।
 
आज का भविष्य : दूसरों के कार्य में दखल न दें। योजना फलीभूत होगी। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए उपक्रम प्रारंभ करने का मन बन सकता है। पार्टनरों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : तीर्थाटन तथा संत दर्शन का लाभ मिल सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन तथा सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि बाधा का कारण बन सकती है। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। धनहानि के योग हैं। वरिष्ठजनों की सलाह मानें तथा विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। 
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कारोबारी क्षमता तथा आमदनी में वृद्धि के योग हैं।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मसूर दान करें।
 
आज का भविष्य : जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबारी बड़े निर्णय ले सकते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि तथा बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन तथा रोजगार की प्राप्ति संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। बाहरी व्यक्ति पर ध्यान दें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
 
आज का भविष्य : मित्र, संबंधी व परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। यात्रा सफल रहेगी। बौद्धिक कार्य पूर्ण लाभ देंगे। थकान रहेगी। विरोध होगा। मातहतों का अच्‍छा सहयोग प्राप्त होगा। कोई अपरिचित मार्गदर्शक मिल सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। गरीबों को भोजन कराएं।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : अपनों का व्यवहार पसंद नहीं आएगा। बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यों में अवरोध होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रयास करते रहें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- पुस्तकें दान करें।
 
आज का भविष्य : घर-बाहर मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर से दूर प्रवास की योजना बनेगी। आय में वृद्धि होगी। आकांक्षाएं पूर्ण होने के योग हैं। मित्र व संबंधी के साथ समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : पारिवारिक मित्र व संबंधियों का आगमन होगा। अच्‍छी खबर प्राप्त होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। विवाद से क्लेश हो सकता है। पुरानी व्याधि उठ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। संपत्ति व मशीनरी आदि के नवीनीकरण पर खर्च अधिक हो सकता है जिसका तत्काल लाभ नहीं होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वृक्षारोपण करें।
 
आज का भविष्य : किसी बड़ी चिंता से मुक्ति के योग हैं। संतान के विवाह के प्रयास सफल रहेंगे। आय व रोजगार में वृद्धि होगी। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। थकान तथा आलस्य रहेंगे। कार्य में अवरोध आ सकता है। शांति से प्रयास करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। घर-बाहर तनाव रह सकता है।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग बनते हैं। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। देनदारी कम होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। प्रसन्नता रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा।

ALSO READ: तुरंत बदल डालिए ये 7 आदतें, जो कहलाती हैं धीमा जहर

ALSO READ: अत्यधिक डियो या परफ्यूम लगाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकती हैं ये समस्याएं


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

अगला लेख