Hanuman Chalisa

नववर्ष 2017 में क्या कहते हैं आपके पहले सप्ताह के सितारे, जानिए...

पं. प्रेमकुमार शर्मा
साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 जनवरी 2017)
 

 
 
मेष
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग नीला।
 
किसी कार्य की सफलता से मनोबल उच्च होगा। मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों को कोई नजदीकी उलझा सकता है, सूझबूझ से काम लें। प्रेम-प्रसंगों में अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। तीखी प्रतिक्रिया से बचें। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। भवन निर्माण व विक्रय में छोटी-छोटी परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। सावधानी बनाए रखें।
 
वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग लेमन।
 
पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। सुशील व सुन्दर जीवनसाथी सपनों को संजोएगा। व्यापारिक व शैक्षिक यात्रा में फेरबदल की आशंका रहेगी। भू-जायदाद से जुड़े कानूनी मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। प्रतियोगी व शैक्षिक क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराता रहेगा। किसी उच्चाधिकारी से मध्य व्यावसायिक बैठक संभव है। सावधान रहकर अपने पक्ष को सबल बनाएं। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 

मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग चमेलिया।
 
कार्यस्थल में अनुकूल माहौल प्राप्त होगा। प्रबंधन व अध्यापन के क्षेत्रों की रुकावटें समाप्ति के संकेत देंगी। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ सतर्कता से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा इसलिए विवादों से दूर रहें। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।
 
कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली गुलाबी।
 
स्वजनों के मध्य प्यार व सहयोग रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा वातावरण रहेगा। कहीं-न- कहीं से धनलाभ होगा। कारोबार को विकसित करने हेतु सार्थक किंतु सही प्रयास करने होंगे। पूंजी निवेश कंपनी की वैधता को जांच कर ही करें अन्यथा हानि हो सकती है। प्रेम संदर्भों में आनंददायक यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य कुछ सुस्त व नर्म हो सकता है। विरोधी कोई कानूनी पेच फंसा सकते हैं, सावधानी रखें। 
 
 

सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। कोई शरारती तत्व नाम बदनाम करने की साजिश रच सकता है, सावधानी रखें। प्रेम संदर्भों में मधुरता कायम रहेगी। भू-जायदाद के विवादों को हल करने में कुछ समय और लग सकता है। किंतु सार्थक प्रयास सफल होंगे। धर्म कार्यों के योग रहेंगे।
 
कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
इस सप्ताह आर्थिक तरक्की की ओर दौड़ेंगे। लेन-देन में फंसी पूंजी पुन: प्राप्त होगी। प्रबंधन, शोध कला व तकनीकी क्षेत्रों में विकास की ओर बढ़ेंगे। प्रेम प्रकरणों व विदेश संदर्भों में उठापटक की आशंका है। स्वास्थ्य शिथिल हो सकता है, खान-पान व दिनचर्या को नियमित करना होगा। यात्रा में लापरवाही से बचें। गाय को हरा चारा व 200 ग्राम गुड़ खिलाएं।
 
 

तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
वैवाहिक जीवन के रिश्ते सहज व मधुर होंगे। आपसी मतभेदों का अंत होगा। जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शैक्षिक व व्यापारिक पहलुओं को निखारने के प्रयास सफल होंगे। पिछले दिनों के व्यापारिक घाटे की भरपाई कुछ हद तक होगी। पूंजी निवेश में जल्दबाजी न करें। यह समय सावधानी से कार्यक्षेत्र में बढ़ने का है। सहकर्मियों से अनावश्यक न उलझें। 
 
वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग लेमन।
 
इस सप्ताह कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। कारोबार बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू हो सकती है। रोजगार के प्रयासों को अंशकालिक सफलता प्राप्त होगी। भवन को नए सिरे से चमकाने की ललक बढ़ेगी। यह समय अनावश्यक व्यय से बचने व सेहत को संवारने का है। बेहतर होगा कि स्वजनों से अनावश्यक न उलझें, किसी को कटु शब्द न कहें। प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति कुछ रुकावटों के बाद समाप्त होगी। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 

धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
कार्यक्षेत्र में सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। आपके कार्य व व्यवहार सराहनीय रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कलात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। प्रेमी साथी हास्य-विनोद संवादों का आनंद उठाएंगे। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य संदर्भों में गुणात्मक सुधार आएगा। यात्रा के मामलों में सावधानी अपेक्षित रहेगी। भवन व वाहन संदर्भों में अधिक व्यय की आशंका है। सेहत पक्ष उन्नत रहे इसलिए तामसिक आहारों के सेवन से बचें।
 
मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
स्वजनों के सहयोग से शुभ व मांगलिक कार्यों को अंजाम देंगे। विक्रय लक्ष्य प्राप्त करने में थोड़ी कठिनाइयां हो सकती हैं। सेहत के सितारे बुलंदियों के संकेत दे रहे हैं, बशर्ते कार्य व विश्राम चक्र के अंतर को बनाए रखें। निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी। कोई जाना-पहचाना व्यक्ति आपकी सज्जनता का नाजायज फायदा उठा सकता है, सावधानी बनाए रखें। 
 
 

कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग पीला।
 
कार्य व व्यापार में योजनाबद्ध होकर ही कोई अंतिम निर्णय लें जिससे कि किसी भी परेशानी से बचा जा सके। पारिवारिक जीवन सुख-संतोष के साथ बीतेगा। प्रेमी साथी से नहीं मिल पाने का मलाल रहेगा। सेहत में क्षमताओं व जोश का एहसास होगा। कोई शरारती तत्व नाम बदनाम करने की साजिश रच सकता है, सावधानी रखें। इस सप्ताह धर्मलाभ के कार्य संपन्न होंगे। भू-जायदाद के विवादों को हल करने में कुछ समय और लग सकता है किंतु सार्थक प्रयास जारी रहेंगे।
 
मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग चमेली।
 
इस सप्ताह कारोबार बढ़ाने हेतु किसी सफल व्यक्ति से चर्चा हो सकती है। मनोबल उच्च होगा। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को चमकाने की ललक रहेगी। कार्य व योग्यताओं से स्वजनों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। जमीन-जायदाद व सामाजिक कार्यों में कशमकश करनी पड़ सकती है, जो आगामी समय में सामान्य होगी, धैर्य बनाए रखें। 
 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

18 June Birthday: आपको 18 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

12 वर्षों के बाद बृहस्पति का गुरु पुष्य योग के दिन पुष्‍य नक्षत्र में गोचर, तुरंत करें 5 उपाय

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

अगला लेख