Hanuman Chalisa

23 अप्रैल 2019 का राशिफल और उपाय

पं. उमेश दीक्षित
* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। वरिष्ठजनों की सलाह जरूर लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि हो सकती है। कोई शारीरिक तकलीफ रह सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य नरम रह सकता है।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। व्यावसायिक मतभेद दूर होंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आसपास प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संगीत आदि में रुचि रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। परिवार व मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। उत्साहहीनता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। दौड़धूप अधिक रहेगी। आय में कमी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पिछले समय की गई मेहनत का फल अब प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समाजसेवा करने का मन बनेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। नौकरी में सम्मान मिलेगा। प्रमाद न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। किसी तरह की बहस में हिस्सा न लें। नए मित्र बनेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। दुष्‍टजनों से सावधान रहें। पारिवारिक चिंता रहेगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा लाभदायक रहेगी। शत्रु पस्त होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता व उत्साह बने रहेंगे।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। फालतू खर्च होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। किसी बड़ी उलझन से सामना हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कारोबार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा से लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : कार्यस्‍थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी धार्मिक स्थल के दर्शन सुलभ होंगे। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। समय अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जोखिम न उठाएं। विवाद में हिस्सा न लें।

ALSO READ: साप्ताहिक राशिफल : क्या कहते हैं आने वाले 7 दिन और आपके सितारे

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

03 June Birthday: आपको 3 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का कर्क राशि में गोचर 2026: जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर?

मिथुन संक्रांति 2026: कब है, क्या है इसका धार्मिक महत्व और पुण्य फल?

Vastu Tips for Plantation: सही दिशा में लगाया गया पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत

अगला लेख