Hanuman Chalisa

24 सितंबर 2019 मंगलवार, आज इन 5 राशियों के लिए रहेगा मनोरंजन का समय

Webdunia
* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि का भविष्यफल 
24 सितंबर 2019 : मंगलवार
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : विवाद वाले स्थान से दूर हट जाएं। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मनोरंजन के आनंददायक अवसर प्राप्त होंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
 
वृषभ राशि का भविष्यफल 
24 सितंबर 2019 : मंगलवार
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति के रुके कार्य पूर्ण होकर बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त होंगे। घर-बाहर सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। आराम का समय प्राप्त होगा।
 
मिथुन राशि का भविष्यफल 
24 सितंबर 2019 : मंगलवार
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंददायक कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। मित्रों का साथ मिलेगा। नए संपर्क बन सकते हैं।
 
कर्क राशि का भविष्यफल 
24 सितंबर 2019 : मंगलवार
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बुरी सूचना मिल सकती है। मन खट्टा होगा। उत्साह में कमी रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। भागदौड़ रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्य रखें।
 
सिंह राशि का भविष्यफल 
24 सितंबर 2019 : मंगलवार
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। आराम व मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। किसी बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी।
 
कन्या राशि का भविष्यफल 
24 सितंबर 2019 : मंगलवार
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : लोगों की मदद कर पाएंगे। परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। व्ययवृद्धि होगी। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। किसी से बहस न करें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।
 
तुला राशि का भविष्यफल 
24 सितंबर 2019 : मंगलवार
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा लंबी व मनोरंजक हो सकती है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सुदृढ़ रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
 
वृश्चिक राशि का भविष्यफल 
24 सितंबर 2019 : मंगलवार
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी भी तरह के विवाद व बहस में हिस्सा न लें। बात बिगड़ सकती है। कुसंगति से हानि होगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। बाहर जाने का मन बनेगा। मित्रों के सहयोग से बाधा दूर होगी।
 
धनु राशि का भविष्यफल 
24 सितंबर 2019 : मंगलवार
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। थकान रह सकती है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। विवाद न करें।
 
मकर राशि का भविष्यफल 
24 सितंबर 2019 : मंगलवार
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर कुछ परिवर्तन की संभावना है। योजना फलीभूत होगी। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग कर पाने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि का भविष्यफल 
24 सितंबर 2019 : मंगलवार
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : अध्यात्म में रुझान रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्‍थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।
 
मीन राशि का भविष्यफल 
24 सितंबर 2019 : मंगलवार
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आने-जाने तथा कार्य करते समय लापरवाही न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

ALSO READ: Weekly Horoscope 2019 : जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका भाग्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

अगला लेख