Hanuman Chalisa

28 नवंबर 2019 गुरुवार, आज इन 5 राशियों को मिलेंगे लाभ के अवसर

Webdunia
12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि का भविष्यफल 
28 नवंबर 2019 : गुरुवार
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। गुरु का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है। नौकरी में अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालय में रुके काम पूरे होंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
वृषभ राशि का भविष्यफल 
28 नवंबर 2019 : गुरुवार
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट-दुर्घटना, दु:ख-बीमारी से शारीरिक तथा आर्थिक हानि संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। फालतू बातों पर ध्यान न देकर अपने काम पर ध्यान दें। विवाद से बचें। व्यापार-व्यवसाय की गति बनी रहेगी।
 
मिथुन राशि का भविष्यफल 
28 नवंबर 2019 : गुरुवार
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद से बचकर ध्यान दें। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा की योजना बनेगी।
 
कर्क राशि का भविष्यफल 
28 नवंबर 2019 : गुरुवार
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कारोबारी बड़े फैसले ले पाएंगे। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी पुरानी शत्रुता की चिंता रहेगी।
 
सिंह राशि का भविष्यफल 
28 नवंबर 2019 : गुरुवार
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग का मन पठन-पाठन आदि में लगेगा। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि का भविष्यफल 
28 नवंबर 2019 : गुरुवार
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। कोई शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। असमंजस की स्थिति बन सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। लाभ होगा।
 
तुला राशि का भविष्यफल 
28 नवंबर 2019 : गुरुवार
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेशादि शुभ फल देंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। विवाद न करें। जोखिम से बचें।
 
वृश्चिक राशि का भविष्यफल 
28 नवंबर 2019 : गुरुवार
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : घर में अतिथियों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का साथ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रु पस्त होंगे। लाभ होगा।
 
धनु राशि का भविष्यफल 
28 नवंबर 2019 : गुरुवार
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : पारिवारिक चिंता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा।
 
मकर राशि का भविष्यफल 
28 नवंबर 2019 : गुरुवार
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। यात्रा पर व्यय होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। किसी अपने का व्यवहार समझ में नहीं आएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
 
कुंभ राशि का भविष्यफल 
28 नवंबर 2019 : गुरुवार
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी यात्रा का अचानक कार्यक्रम बन सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई नया कार्य मिलने के योग हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे।
 
मीन राशि का भविष्यफल 
28 नवंबर 2019 : गुरुवार
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। 

ALSO READ: Weekly Horoscope 2019: क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

शनिवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

शुक्रवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

अगला लेख