Hanuman Chalisa

29 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित
सोमवार, 29 अगस्त 2016 (00:18 IST)
* आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
 

 
मेष- शोक समाचार मिल सकता है। कोई रुकावट होगी। कार्यों के प्रति अरुचि रहेगी। अकारण तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- भागदौड़ रहेगी। प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी से मतभेद रह सकता है। धनलाभ होगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 

 


मिथुन- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय संतोषजनक चलेगा। व्ययवृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 
 


कर्क- आर्थिक स्थिति सुधरेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 

 


सिंह- कोर्ट-कचहरी में प्रतिकूलता रहेगी। अनपेक्षित आगंतुकों के आने से खर्च बढ़ेगा। बेचैनी रहेगी। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

 


कन्या- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 

 


तुला- अधीनस्थ कर्मचारियों के विषय में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। योजना फलीभूत होगी। ऐश्वर्य पर खर्च होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कहचरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 

 


धनु- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। समय पर कार्य न होने से क्षोभ रहेगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

 


मकर- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अस्वस्थता तथा आलस्य रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 

 


कुंभ- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। भवन निर्माण संबंधी समस्या दूर होगी। निजी संबंध बिगड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 

 
मीन- लेखन संबंधी कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विवाद न करें। शत्रु घुटने टेकेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

20 May Birthday: आपको 20 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अधिकमास में 3 साल बाद बन रहे 2 प्रदोष व्रत, चंद्र और शनिदोष से मुक्ति पाने का दुर्लभ मौका

खप्पर योग का पीक टाइम शुरू! आग, भूकंप, युद्ध और तूफान के संकेत, इन 4 राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

बृहस्पति अपनी उच्च की राशि कर्क में करेंगे प्रवेश, 4 राशियों के लिए विपरीत राजयोग

अगला लेख