इस दिवाली किन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए Diwali के सितारे और राशिफल

Webdunia
बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (06:05 IST)
4 November Rashifal : ग्रह राशि परिवर्तन (Grah Rashi Parivartan) के हिसाब से नवंबर माह कुछ राशियों की किस्मत चमकाने वाला सिद्ध होगा। इस माह की शुरुआत में 2 नवंबर दिन मंगलवार को बुध ग्रह कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे जहां 21 नंबर तक रहने के बाद वृश्‍चिक में गोचर करेंगे। 16 नवंबर को सूर्य तुला से निकलकर वृश्‍चिक में जाएंगे। 20 नवंबर को बृहस्पति ग्रह मकर से निकलकर कुंभ में गोचर करेंगे। ग्रह और नक्षत्रों के मान से कुछ राशियों (Zodiac Signs) के लिए यह समय बहुत अच्छा माना जा रहा है।

 
ALSO READ: इस दिवाली सूर्य की तरह चमकेगा 6 राशियों का भाग्य
दिवाली के सितारे : दिवाली के समय चंद्र, मंगल, सूर्य और बुध तुला में रहेंगे। शनि और गुरु मकर में पहले से ही विराजमान हैं। शुक्र ग्रह धनु में और राहु ग्रह वृषभ में रहेंगे।
 
इनके लिए शुभ है परिवर्तन : मेष, कर्क, कन्या और मकर के लिए अति उत्तम। मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन के लिए उत्तम और बाकी के लिए सामान्य माना जा रहा है।
 
1. मेष ( Aries ) : यदि आपकी मेष राशि है तो यह समय आपके लिए शुभ है। आपकी हर क्षेत्र में विजय होगी। आर्थित रूप से मजबूत होंगे। परिवारिक जीवन भी खुशियों भरा रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापारी हैं तो उन्नत होगी और छात्र हैं तो सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार होगा।
 
2. वृषभ ( Taurus ) : यदि आपकी राशि वृषभ है तो आपके लिए यह समय मिलेजुले असर वाला होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी परंतु अन्य क्षे‍त्रों में सफलता संभावना कम है। पराक्रम करना होगा, सेहत का ध्यान रखना होगा और परिवार को खुश रखना होगा। 
 
3. मिथुन ( Gemini ) : यदि आपकी राशि मिथुन है तो दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलेगा। व्यापारी हैं तो लाभ होगा और छात्र हैं तो सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेग। धन लाभ होगा और आर्थिक समस्याओं का अंत होगा।
 
4. कर्क ( Cancer ) : यदि आपकी राशि कर्क है तो आपके लिए यह अति उत्तम समय है। नौकरी में उन्नती और व्यापार में लाभ होगा। बेरोजगार हैं तो नौकरी मिलने की संभावना है। यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ और निवेश के लिए अच्‍छा समय है। 
 
5. सिंह ( Leo ) : यदि आपकी राशि सिंह है तो समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नती होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।
6. कन्या ( Virgo ) : यदि आपकी राशि कन्या है तो यह समय आपके लिए अति उत्तम होगा। काम धंधा अच्छा चलेगा। नौकरी में उन्नती होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और निवेश करने से लाभ मिलेगा। हालांकि सेहत की दृष्‍टि से मिलाजुला समय है।
 
7. तुला ( Libra ) : यदि आपकी राशि तुला है तो आपके लिए यह समय मिलेजुले फल वाला है। आपको सतर्क रहने और कठिन परिश्रम की जरूरत है। परिवार का ध्यान रखें। नौकरीपेशा हैं तो सावधान रखें और व्यापारी हैं तो सोच-समझकर निवेश करें या कोई कार्य करें। 
 
8. वृश्चिक ( Scorpio ) : यदि आपकी राशि वृश्‍चिक है तो कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कारोबार में लाभ होगा। धन संपत्ति अर्जित करने के अवसर प्राप्त होंगे। संकट समाप्त होंगे और सुख मिलेगा।
ALSO READ: मेष से लेकर मीन राशि तक, जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा कार्तिक का महीना
9. धनु ( Sagittarius ) : यदि आपकी राशि धनु है तो यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ है। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नती होने के योग हैं या कार्यालय में आपके प्रदर्शन के कारण आपकी सराहना होगी। व्यापारी हैं तो शुभ फलों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आप सफल होंगे।
 
10. मकर ( Capricorn ) : यदि आपकी राशि मकर है तो यह समय आपके लिए भी फायदेमंद साबित होगा। आप नौकरी या व्यवसाय में बहुत अच्छा कर पाने में सफल होंगे। आप कई मामलों को सुलझा लेंगे। छात्र हैं तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है। सभी का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। निेवेश में लाभ मिलेगा।
 
11. कुंभ ( Aquarius ) : आप यदि राशि कुंभ है जो यह समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आप अपनी सेतह पर ध्यान दे लेंगे तो फिर दिवली सहित यह माह अच्छा गुजरेगा। व्यापार में सामान्य समय है और नौकरी में उत्तम समय है। घर में मांगलिक कार्यों की संभावना है।
 
12. मीन ( Pisces ) : यदि आपकी राशि मीन है तो यह समय आपके लिए अति उत्तम है। किसी महत्‍वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो खुशी का समाचार मिलेगा। पारिवारिक सुख बढ़ेगा और यदि आप छात्र हैं तो परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। हालांकि आपको अपच की शिकायत हो सकती है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शेयर बाजार, लाटरी या सट्टे जैसा कोई कार्य करेंगे तो हानि होने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Politicians zodiac signs: राजनीति में कौनसी राशि के लोग हो सकते हैं सफल?

Budh margi: बुध के मार्गी होने पर इन राशियों की नौकरी में होगा प्रमोशन

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Shukra asta 2024 : शुक्र के अस्त होते ही 3 राशियों वालों को मिलेगा अचानक से धन

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में लाभ, जानें 26 अप्रैल का भविेष्यफल

26 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

26 अप्रैल 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख