Hanuman Chalisa

रविवार, 8 मार्च 2020 : आज इन 4 राशि वालों को होगी आय में वृद्धि

Webdunia
12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। कोई बड़ा लाभ होने के योग हैं। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। चोट व रोग से बचें। प्रमाद न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी आवश्यक कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दस्तखत करने के पहले कागज ध्यान से पढ़ें। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें। व्यस्तता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : भ्रम की स्थिति बन सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। भावना में न बहें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुराना रोग उभर सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। अटके काम पूरे होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुंआरों को विवाह का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। दुष्टजनों से सावधान रहें। जल्दबाजी से बचें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारी मुनाफा बढ़ेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी भी तरह के वाद-विवाद में हिस्सा न लें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। शोक समाचार मिलने की संभावना है, धैर्य रखें। मेहनत अधिक होगी। थकान व कमजोरी रह सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जोखिम न लें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अपेक्षाओं पर नियंत्रण रखें। पिछले समय की गई मेहनत का फल मिलेगा। लोगों की मदद कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। किसी बड़े कार्य को करने की योजना फलीभूत होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : दूर से अच्छी खबर मिल सकती है। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। भाग्य का साथ रहेगा।

ALSO READ: कर्ज से मुक्ति के लिए इन 5 वृक्षों का लें सहारा
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

24 May Birthday: आपको 24 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope May 25 to 31: साप्ताहिक राशिफल 2026, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा है नया सप्ताह

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

अगला लेख