Hanuman Chalisa

मार्च 2016 कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए, जानिए

कु. सीता शर्मा
* क्या लाया है मार्च माह 12 राशियों के लिए 
* जानें 1 से 31 मार्च 2016 का मासिक राशिफल
 

 

 
मेष राशि -
 
विद्या तथा संतान में विशेष शक्ति प्राप्त होगी, शत्रु पक्ष पर विजय मिलेगी, परंतु मानसिक चिंताएं भी बनी रहेंगी। खर्च अधिक रहेगा, पराक्रम बढे़गा। पुरुषार्थ की भावना रहेगी। समय भाग्यशाली रहेगा एवं आकर्षण बना रहेगा। चतुराई के साथ धन के मार्ग खुलेंगे। पुरातत्व का लाभ मिलेगा। संतान व स्त्री पक्ष मजबूत रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। दुर्घटना की संभावनाएं है, सावधानी बरतनी पड़ेगी। बाहरी पक्ष से सफलता मिलेगी। 


 
वृषभ राशि -
 
पिता तथा राज्य के क्षेत्र से कठिनाई के साथ सफलता व सम्मान मिलेगा। माता, भूमि तथा कुटुंब का सुख मिलेगा। खर्च अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा चलेगा। धन में कमी रहेगी। भाग्योन्नति होगी। विद्यार्थियों को परिश्रम करना पड़ेगा। स्त्री और व्यापार पक्ष मजबूत रहेगा। यह माह परिश्रमी व साहसी बनाए रखेगा। धर्म का पालन करेगा।
 
 

 

मिथुन राशि -
 
कठिन परिश्रम के साथ भाग्य में उन्नति होगी। समय उत्साही, परिश्रमी, पराक्रमी व प्रभावशाली रहेगा। शत्रु पक्ष में सफलता मिलेगी। मामा पक्ष मजबूत रहेगा। धर्म के क्षेत्र में उन्नति होगी। भाग्यशाली बनकर अनेक प्रकार के सुख प्राप्त होंगे। विद्यार्थी परिश्रमी रहेंगे, रचनात्मक कार्य करें।  
 
 

 

कर्क राशि -
 
आयु तथा पुरातत्व में कभी-कभी संकटों का सामना करना पड़ेगा, परंतु रहन-सहन प्रभावशाली रहेगा। समय भाग्यशाली होगा। धन व कुटुंब का सुख मिलेगा। यश मान-प्रतिष्ठा बढे़गी। विद्या, बुद्धि, संतान पक्ष मजबूत होगा। बाहरी संबंध से खर्च अधिक होगा। विदेश के योग बनेंगे। वाणी पर संयम रखना होगा। चिंता रहेगी, अत: सावधानी रखनी पड़ेगी।
 
 

 

सिंह राशि -
 
स्त्री पक्ष से वैमनस्य रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में कठिनाई रहेगी। भोगादि में आसक्ति रहेगी। बाहरी संबंधों से लाभ होगा। धन व कुटुंब में परेशानी रहेगी। दुर्घटना का सहयोग भी रहेगा। चिंताएं घेरे रहेंगी। शारीरिक कष्ट रहेगा, परंतु हिम्मती होगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें। लेन-देन में भी जोखिम न उठाएं। 
 
 

 


कन्या राशि -
 
शत्रु पक्ष में परेशानी रहेगी। खर्च अधिक रहेगा परंतु अपना प्रभाव स्थापित करने में सक्षम रहेंगे। स्त्री और व्यवसाय के क्षेत्र में कमी होगी। समय पराक्रमी रहेगा। अनेक प्रकार की युक्तियों द्वारा काम निकालना पड़ेगा। पिता व राज्य से असमंजस रहेगा। खर्च अधिक रहेगा। मुकदमे में सफलता मिलेगी। संतान, विद्या, बुद्धि पक्ष मजबूत होगा। धर्म के क्षेत्र में उन्नति होगी। जोखिम न उठाएं, सावधानी जरूरी। 
 
 

 

तुला राशि -
 
माता, भूमि सुख मिलेगा। विद्या, बुद्धि संतान पक्ष में कठिनाई रहेगी। वाक् चातुर्य रहेगा। समय भाग्यशाली होगा। खर्च अधिक होगा परंतु बाहरी संबंध अच्छे रहेंगे। व्यवसाय के पक्ष में परिश्रम करना पड़ेगा। लाभ कम मिलेगा। शान-शौकत बनी रहेगी, परंतु आमदानी अत्यधिक रहेगी। निर्णय लेने की कमी बनेगी। परिश्रम करना पड़ेगा। धर्म के क्षेत्र में उन्नति रहेगी। पिता व राज्य से सहयोग मिलेगा। 
 
 

 


वृश्चिक राशि -
 
माता से मतभेद रहेगा। भूमि व सुख में कमी रहेगी। विद्या, बुद्धि संतान पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक शक्ति में वृद्धि होगी। आयु व पुरातत्व का लाभ मिलेगा। राज्य व पिता से सुख में कमी रहेगी। वाक् चातुर्य व स्त्री के प्रभाव में रहेगा। कोई बीमारी संभव है। अशांति बनी रहेगी। स्थान परिवर्तन होगा। दुर्घटना की संभावना रहेगी, सावधानी जरूरी है। 
 
 

 

धनु राशि -
 
भाई बहन से असंतुष्ट रहेगा। यह समय पराक्रमी, भाग्यशाली, यशस्वी, हिम्मतवाला व पुरुषार्थ वाला उन्नति प्राप्त करनेवाला रहेगा। संतान, विद्या व बुद्धि में कमजोरी रहेगी। स्त्री पक्ष से सुख प्राप्त होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। भाग्य व धर्म में असंतोष रहेगा। राज्य व पिता का सहयोग प्राप्त होगा। खर्च अधिक होगा। बाहरी संबंधों से असंतोष रहेगा, सावधानी रखनी पड़ेगी। 
 
 

 

मकर राशि -
 
धन-कुटुंब में कमी रहेगी। पुरुषार्थ की भावना अधिक होगी। विद्या, बुद्धि संतान पक्ष कमी रहेगी। स्त्री व व्यवसाय पक्ष मजबूत होगा। धर्म व भाग्य में कमी रहेगी। आयु व पुरातत्व के क्षेत्र में कमी आएगी। राज्य व पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आदर व सम्मान प्राप्त करेगा। कभी-कभी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी आवश्यक है। 
 
 

 

कुंभ राशि -
 
धन की वृद्धि होगी। कुटुंब का सहयोग मिलेगा। आवश्यक दौड़-भाग करना पड़ेगी, व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्त्री पक्ष मजबूत होगा। विद्या, बुद्धि संतान पक्ष मजबूत। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आयु व पुरातत्व की शक्ति प्राप्त होगी। समय यशस्वी, भाग्यशाली व सुखी बनाने वाला होगा। धर्म का पालन करें। बाहरी संबंध मजबूत होंगे।
 
 

 


मीन राशि -
 
खर्च अधिक रहेगा परंतु समय भाग्यशाली होगा। विद्या, बुद्धि, संतान पक्ष मजबूत होगा। स्त्री और व्यवसाय पक्ष कमजोर रहेगा। शत्रु पक्ष से विजयी होंगे। पिता का सुख, राज्य से सम्मान मिलेगा। व्यर्थ का घूमना पड़ सकता है। कोई रोग उभरकर आ सकता है। व्यर्थ के झगडों में ना पड़ें। खर्चा अधिक रहेगा, परंतु पराक्रमी होकर भाग्य व धर्म के क्षेत्र में सफलता मिलती रहेगी। 



Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन