साप्ताहिक राशिफल (19 से 26 मार्च 2017)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 


 
मेष
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग लेमन। 
 
आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। काफी समय से चले आ रहे धन संबंधी प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय में भाग्य का सहयोग प्राप्त हो रहा है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आपको अपने प्रेमी/ प्रेमिका द्वारा उपहार की प्राप्ति हो सकती है तथा आपको अपने परिवार अथवा मित्रों के साथ पिकनिक या किसी टूर पर जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। यदि आप किसी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह खरीद सकते हैं। 
 
वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग क्रिमसन।
 
यदि हम आपके धन की बात करें तो आपको अपने प्रयास जारी रखने होंगे। सफलता आपके प्रयासों पर निर्भर करती है। कार्यक्षेत्र में अपने बॉस या सीनियर के साथ किसी प्रकार का वाद-विवाद न करें। आपका परिवार आपसे कुछ अपेक्षाएं रखता है, आप उन्हें पूरा करने का प्रयत्न करें। प्रेम संबंधों में धैर्य से काम लें, अविश्वास की स्थितियां आ सकती हैं। कुछ ऑफिशियल यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जमीन-जायदाद, घर-मकान बनाने के प्रबल योग बनेंगे। 
 

 
मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा। 
 
धन संबंधी स्थितियों में मजबूती मिलेगी, परंतु यह समय आपकी नौकरी अथवा व्यवसाय की दृष्टि से उत्तम नहीं है। किसी प्रकार का जोखिम अपने कार्यक्षेत्र में न लें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आ रहीं परेशानियां आपके परिवार को भी प्रभावित कर सकती हैं अत: संयम से काम लें। प्रणय संबंधों में कड़वाहट रहेगी तथा यात्राओं में परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। चूंकि समय की अनुकूलता कम दृष्टिगत हो रही है इसलिए प्रॉपर्टी संबंधी लेन-देन को भी कुछ समय के लिए स्थगित करना हितकर रहेगा। 
 
कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।
 
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रफुल्लित रहेगा। आपके व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे तथा आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा तथा नवीन प्रेम संबंध बनने की संभावनाएं हैं। तीर्थस्थलों की यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। किस्मत का सितारा बुलंद है। इस अवसर का पूरा-पूरा लाभ उठाएं। 
 
 

 
सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग क्रीम।
 
उत्तेजना अथवा जल्दबाजी में किसी प्रकार का कोई कार्य न करें अन्यथा शारीरिक कष्ट हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में पैसा न दें तथा बिजनेस पार्टनर के साथ पैसे का लेन-देन स्पष्ट रखें। व्यवसाय में परिवर्तन हो सकता है तथा यदि आप नौकरीपेशा हैं तो नौकरी जा भी सकती है। परिवार की छोटी-मोटी बातों पर परेशान न हों, उन्हें शांत दिमाग से समझने की चेष्टा करें। अपने मित्र समूह पर रौब जमाने की कोशिश न करें। 
 
कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा।
 
अनपेक्षित धनलाभ हो सकता है। यदि आप जॉब के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता आपके नजदीक है। आप परिवार की जिम्मेदारियों को भली प्रकार समझते हैं और अपनी तरफ से उन्हें पूरा करने का प्रयास भी करते हैं। आपके प्रयासों से परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। छोटी यात्राएं अधिक करनी पड़ सकती हैं जिसके कारण व्यय की अधिकता रहेगी। घरेलू साज-सज्जा पर ध्यान दे सकते हैं। 
 
 

तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
मौसम का मिजाज देखकर ही घर से बाहर निकलें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा या काफी समय से रुका हुआ धन या किसी कार्य का कमीशन आपको प्राप्त हो सकता है। अपने व्यवसाय में वृद्धि कर सकते हैं। परिवार के साथ कुछ समय मनोरंजन में बिताएंगे अथवा अपने मित्र के साथ डेट पर जा सकते हैं। यदि आप अपनी प्रॉपर्टी में वृद्धि करना चाहते हैं तो समय आपके अनुकूल है। 
 
वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
 
यदि आप अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो हल्का व्यायाम नित्य करें। आप चारों तरफ से आ रहीं परेशानियों के कारण मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं तो धैर्य और संयम से काम लें। समय सदैव प्रतिकूल नहीं रह सकता, अच्छे वक्त की प्रतीक्षा करें। उन गलतियों को सुधारने का प्रयत्न करें जिनके कारण आपको निराशा तथा असफलता मिल रही है। निराशा आपकी क्षमताओं को कम कर सकती है अत: कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। 

 

धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग लेमन। 
 
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं और बचत के महत्व को समझें। सहकर्मियों के साथ अपने व्यवहार को संतुलित रखने का प्रयास करें अन्यथा लोगों के मन में आपके प्रति शत्रुता का भाव उत्पन्न हो सकता है। कुछ पुराने शत्रुओं से सतर्क रहें। आप किसी कॉंम्पिटिशन या प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। यदि आप थोड़ी और मेहनत करें तो सफलता ज्यादा दूर नहीं है। प्रॉपर्टी के मामलों में सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। 

 
मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
सेहत सामान्य रहेगी, परंतु अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक परिश्रम हितकर नहीं होगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी तथा परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। संतान की ओर से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। विधार्थियों को अपनी परीक्षाओं में अच्छी सफलता मिल सकती है। कुछ सुखद यात्राओं के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ती भागीदारी के कारण आप यश और सम्मान प्राप्त करेंगे। 
 
 


कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग मजेंटा।
 
साहसी होना अच्छा है, परंतु दुस्साहसी न बनें। क्रोध में कोई ऐसा कार्य न करें जिसकी वजह से बाद में आपको पछताना पड़े। किसी झगड़े या विवाद में आपको शारीरिक चोट का भय रहेगा। अपने धन को बुरे लोगों की नजरों से बचाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आने वाले उतार-चढ़ाव आपको विचलित कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी तथा अन्य परिवार के सदस्यों के साथ मधुरता का व्यवहार करें ताकि किसी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो सके। 
 
मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा। 
 
आय के साधनों में वृद्धि होगी। यदि आप मार्केटिंग क्षेत्र में कार्यरत हैं तो उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश समय आपको घर से बाहर यात्राओं में व्यतीत करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को अपने व्यापार से अधिक लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे। भाई-बंधुओं के साथ समय व्यतीत करने के अवसर भी प्राप्त होंगे। अत्यधिक भागदौड़ के बावजूद आपका मन आनंदित एवं प्रफुल्लित रहेगा जिससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी। 
 
Show comments

Shani gochar : 2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव, किसे मिलेगा कष्ट किसका होगा उद्धार

Buddha purnima 2024: भगवान बुद्ध के बारे में 10 रोचक जानकारी

शनि ने पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इन 5 राशियों की किस्‍मत का पासा पलट दिया, देखें क्या होगा

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Aaj Ka Rashifal: व्यापार, नौकरी, निवेश में किसे मिलेगा लाभ, जानें 21 मई का राशिफल

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर फल, जानिए किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

Apara ekadashi 2024: अपरा एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

21 मई 2024 : आपका जन्मदिन

Maa lakshmi Bhog : माता लक्ष्मी को रोज चढ़ाएं इन 5 में से कोई एक चीज, धन के भंडार भर जाएंगे

अगला लेख