Hanuman Chalisa

अगस्त 2015 : कैसा होगा यह माह आपके लिए, पढ़ें मासिक राशिफल

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
अगस्त 2015 का मासिक भविष्य-फल 



 

मेष : यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार की स्थिति डांवाडोल रहेगी, कृषि लाभप्रद रहेगी। शत्रु परास्त होंगे, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, संतान की चिंता रहेगी एवं कृषकों को पशु सुख प्राप्त होगा।
 
दि. 11, 20 शुभ, 6 अशुभ।
 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


वृषभ : यह माह कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्ति वाला रहेगा। राजनीति में अच्छी सफलता मिलेगी, विदेश यात्रा के योग हैं, शत्रु भय बना रहेगा, नौकरी में अच्छा रहेगा, व्यापार सामान्य व कृषि लाभ देगी।
 
दि. 4, 13 शुभ, 10 अशुभ।
 
कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


मिथुन : यह माह संतान सुख वाला रहेगा। स्त्री पक्ष से लाभ मिलेगा, घर में मांगलिक कार्य होगा। व्यापार में हानि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन होगा। स्वास्थ्य में कफ-विकार की तकलीफ रहेगी।
 
दि. 6, 24 शुभ, 8 अशुभ।
 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


कर्क : यह माह नौकरी में अच्छी प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा।  कृषि मध्यम रहेगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी खुश रहेंगे। घर में धार्मिक कार्य होगा।
 
दि. 10. 28 शुभ, 3 अशुभ।
 
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
 


 


सिंह : यह माह मान-प्रतिष्ठा वाला रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। कृषि में परेशानी आएगी, नौकरी में अच्छी प्रतिष्ठा बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दि. 14, 23 शुभ हैं, 6 अशुभ है।
 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


कन्या : यह माह राजनी‍तिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि लाभ देगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। परिवार में मतभेद रहेंगे। घर में शुभ कार्य होगा।
 
दि. 5, 23 शुभ, 11 अशुभ।
 
गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 

 


तुला : यह माह भूमि-भवन सुख वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि से परेशानी आएगी। व्यापार मध्यम रहेगा। किसी मिलने वाले से धोखा हो सकता है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी।
 
दि. 3, 27 शुभ, 17 अशुभ।
 
राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


वृश्चिक : यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे। पत्नी पक्ष को कष्ट रहेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। मानसिक परेशानी दूर होगी।
 
दि. 8, 26 शुभ, 19 अशुभ।
 
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


धनु : यह माह पुत्र की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि लाभ देगी। शारीरिक कष्ट रहेगा, मामा पक्ष से कष्ट हो सकता है। बहन को परेशानी आएगी।
 
दि. 7, 25 शुभ, 9 अशुभ।
 
देवी मंत्र लाभदायक रहेगा।
 
 


 


मकर : यह माह कृषि लाभ वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य में परेशानी आएगी। विपक्ष पीछे हटेंगे। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 9, 27 शुभ, 6 अशुभ।
 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


कुंभ : यह माह यश-विजय वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि अच्छा लाभ देगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। किसी रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा।
 
दि. 12, 29, शुभ, 22 अशुभ।
 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 

 


मीन : यह माह विशेष उपलब्धि वाला रहेगा। व्यापार में नए मार्ग खुलेंगे। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में परेशानी आएगी। किसी इष्ट मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक परेशानी समाप्त होगी।
 
दि. 15, 22 शुभ, 11 अशुभ।
 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी। 

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 जून, 2026)

26 June Birthday: आपको 26 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

Vat Savitri Purnima 2026: सुहागिनें नोट कर लें तारीख और शुभ मुहूर्त, इस दिन बरगद पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान!