Hanuman Chalisa

अगस्त 2017 : पढ़ें मासिक भविष्यफल (अपनी राशिनुसार)

श्री रामानुज
* अगस्त माह का राशि भविष्यफल, क्या खास है इस माह जानिए
 
मेष राशि के जातकों के लिए यह माह सावधानी से रहने का है। सूर्य, मंगल, शनि और राहु-केतु के कारण जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा, परंतु राहत की बात है कि माह के आरंभ में ग्रह पक्ष में हैं। कोई नया कार्य हाथ में न ही लेना उचित होगा। बड़ा निवेश करने से बचें। दांपत्य या प्रेम संबंध बेहतर हो सकते हैं। हृदय रोगियों तथा रक्तचाप के मरीज सेहत पर खास ध्यान दें। 
 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह माह लाभप्रद हो सकता है। राहु-केतु और सूर्य के प्रभाव से धनलाभ होगा। नौकरी तथा व्यापार में भाग्य प्रबल रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जमीन से जुड़े किसी मसले में लाभ होने के योग हैं। सेहत के मामले में भी यह माह ठीक रहेगा, परंतु पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेमी से किसी प्रकार की मदद मिल सकती है। 

ALSO READ: क्या आपका बर्थ डे अगस्त में है, जानिए कैसे हैं आप...?
 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह माह कुछ नकारात्मक प्रभाव लेकर आया है। आर्थिक मामलों में सावधान रहना श्रेयस्कर होगा। कर्ज लेने या किसी को भी कर्ज देने से बचें। व्यापार या नौकरी से जुड़े मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। श्वास, मांसपेशियों संबंधी रोग की चपेट में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। प्रेमी को लेकर सोच बदल सकती है। 
 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह माह मानसिक व आर्थिक परेशानियों से भरा होगा। नौकरीपेशा या व्यापार में किसी भी तरह का वचन बिना सोचे-समझे न दें। सेहत को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष को लेकर भी तनाव रहेगा। प्रेम व दांपत्य जीवन के मामले में अच्छा समय है, जो सुख देगा। विवाहेतर संबंधों में न ही उलझें तो ठीक रहेगा। पैसा उलझ सकता है। नए अवसरों को तलाश रहे जातकों को सलाह है कि अभी समय नहीं आया है। 
 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह माह मिश्रित हो सकता है। अनावश्यक व्यय में कमी होगी व नौकरीपेशा और व्यापार में नई व बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। निवेश के कुछ अच्छे ऑफर भी मिल सकते हैं। आलस्य और लापरवाही से बचने की कोशिश करें। सेहत के मामले में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। भावनात्मक पक्ष कमजोर रहेगा। 

ALSO READ: अगस्त माह के शुभ मुहूर्त : कब शुरू करें नया कार्य...
 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह माह लाभ लेकर आया है। अचानक धनलाभ होने के प्रबल योग हैं। नौकरीपेशा की तरक्की होने की भी संभावना बन रही है। पुराने निवेश से लाभ इंगित है। सेहत के मामले में सतर्क रहें व शारीरिक तकलीफों को उपेक्षित न करते हुए समय पर इलाज करवाएं। दांपत्य व प्रेम के मामले में यह माह उत्तम है। न्यायालयीन मामले में फैसला पक्ष में आने के योग हैं। 
 
तुला राशि के जातकों के लिए इस माह आर्थिक पक्ष मिश्रित हो सकता है। ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने से आय-व्यय प्रभावित हो सकते हैं। जमा-पूंजी का ह्रास हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें। विरोधी पक्ष प्रबल रहेगा। मीठी बोली और विनम्रता से ही विवादों से निकल पाएंगे। लोकप्रियता और पहचान बढ़ सकती है। माता की और अपनी सेहत के मामलों में भी सावधान रहना होगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। 
 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह माह भाग्यशाली सिद्ध होगा। सूर्य, शुक्र और राहु-केतु के प्रभाव से इस माह सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा। नौकरीपेशा और व्यापारी जातक नए कार्यों की सफल योजना बना सकते हैं। आलस्य व लापरवाही से नुकसान हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए शादी का योग है। पेट, हृदय व रक्तचाप संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें 

ALSO READ: अगस्त 2017 के शुभ-अशुभ योग, जानिए...
 
धनु राशि के जातकों के लिए परिवर्तन राहतभरा होगा। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं, परंतु व्यय भी होगा। आय बढ़ाने के लिए मेहनत का फल मिलेगा। निवेश के पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना श्रेयस्कर है। यात्रा में सावधान रहें। सेहत का ध्यान रखें। नाक, कान, गला, मुंह, आंख और पेट संबंधी कोई शारीरिक तकलीफ के योग हैं। प्रेम संबंधों व दांपत्य में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
 
मकर राशि के जातकों के लिए यह मिश्रित फल देने वाला माह होगा। नौकरी व व्यापार में नए कार्यों की शुरुआत व नई जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। माह का प्रथम भाग उत्तम रहेगा व माह के अन्य दिनों मकर राशि वाले जातकों को संभलकर रहना होगा। परिजनों, मित्रों से मनमुटाव और धनहानि के योग बन रहे हैं। कागजी कार्रवाई में अत्यंत सावधानी बरतना जरूरी है। प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। क्रोध से बनते काम बिगड़ेंगे। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। खान-पान में सावधानी रखनी जरूरी है।
 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह माह आर्थिक स्थिति के लिए शुभ सिद्ध होगा। पुराने विवाद या रुके हुए कामकाज पूरे हो सकते हैं। तरक्की के योग हैं। शत्रुपक्ष को परास्त कर पाएंगे। आय बढ़ाने में सफलता मिलने की संभावना है। चल-अचल संपत्ति में निवेश हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। दूर के संबंधों से फायदेमंद सलाह या मदद मिल सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है, बेहतर होगा कि क्रोध पर काबू रखें।
 
मीन राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन मिश्रित होगा। माह के शुरुआती 15 दिन अच्छे हैं। इस समय कामकाज पूरे होंगे व लाभ मिलेगा। माह के दूसरे भाग में राहु-केतु के राशि परिवर्तन के कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं। नौकरी, व्यापार सहित निवेश और लेन-देन के मामलों में सावधानी रखनी होगी। नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में भी गुस्से और चिड़चिड़ेपन से तनाव होगा। अचानक धनहानि होने के भी योग बन रहे हैं। सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी रखें। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

नवीनतम

02 July Birthday: आपको 2 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 जुलाई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, 4 जुलाई से इन 6 राशियों पर होगी धन और सुख की बरसात

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि कब से कब तक रहेगी?

मीन राशि में शनि का प्रभाव कब तक रहेगा, 6 को मिलेगा लाभ और 6 को होगा नुकसान?

अगला लेख