Hanuman Chalisa

बुध का देवगुरु की राशि धनु में गोचर, जानिए किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा

डॉ. अविनाश शाह
गुरुवार, 9 जनवरी 2025 (15:22 IST)
ज्योतिष मतानुसार बुध ग्रह को बुद्धि, ज्ञान, कौशल, तर्क, वाणी का कारक माना जाता है, बुध का धनु राशि में गोचर देश दुनिया तथा अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला है। 4 जनवरी 2025 को बुध ग्रह ने अपनी चाल बदलते हुए वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर किया है। बुध ग्रह धनु राशि में 24 जनवरी तक विराजमान रहेंगे उसके पश्चात मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वर्तमान समय में धनु राशि पर सूर्य देव विराजमान है तथा बुध व सूर्य की युति से बुध आदित्य योग का निर्माण होगा, बुध आदित्य योग ज्योतिष के अनुसार विशेष दर्जे का राजयोग माना जाता है। गुरु की मूल त्रिकोण राशि धनु पर इस राजयोग का बनना विशेष फलदाई होगा, इस योग के प्रभाव से अर्थव्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन आएगा तथा अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। बुध ग्रह का संबंध सोचने विचारने की शक्ति से है तथा भाषण देने की कला पर इसका प्रभाव पड़ता है। बुध ग्रह का हमारे दैनिक जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है गुरु जोकि ज्ञान तथा समृद्धि के ग्रह हैं, अतः गुरु की राशि में बुध का जाना लोगों के लिए लाभप्रद होगा तथा लोगों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। इस समय पर जन्म लेने वाले बच्चों की बौद्धिक क्षमता अद्वितीय होगी तथा बच्चे दार्शनिक प्रवृत्ति के होंगे, बुध के धनु राशि में गोचर के कारण मेष, मिथुन तथा सिंह राशि वालों को लाभ प्राप्ति होगी तथा वृषभ एवं कर्क राशि वालों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।ALSO READ: सूर्य का धनु राशि में गोचर, 5 राशियों के लिए शुभ और 7 के रहना होगा सतर्क
 
1. मेष राशि: मेष राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर नवम भाव अर्थात भाग्य भाव में हुआ है। धनु राशि पर सूर्य ग्रह विराजमान है तथा बुध के साथ में युति करके बुध आदित्य योग बना रहे हैं। बुध आदित्य योग के प्रभाव से मेष राशि वाले तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं तथा पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है। इन राशि वालों का अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, बुध व सूर्य की दृष्टि तीसरे भाव पर रहेगी जिस वजह से व्यक्ति का पराक्रम बढ़ेगा। 
 
2. वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अष्टम भाव में रहेगा तथा सूर्य के साथ में बुध आदित्य योग बनेगा अष्टम भाव में बुध आदित्य योग का बना सुखद नहीं माना जाता। इस वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इस राशि वालों के लिए कार्य क्षेत्र में रुकावट आ सकती है तथा प्रमोशन में भी परेशानी आ सकती है।
 
3. मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए बुध  का गोचर सप्तम भाव में रहेगा। बुध का सप्तम भाव में गोचर वैवाहिक जीवन को मधुर बनाएगा तथा जीवनसाथी के साथ तालमेल भी अच्छा होगा। मिथुन राशि वालों को प्रॉपर्टी खरीदने का अवसर प्राप्त हो सकता है तथा व्यापारिक रिश्तों में भी सुधार होगा।
 
4. कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर छठे भाव में रहेगा, बुध का छठे भाव में जाना कानूनी मामलों में समस्या दे सकता है तथा जातक के कर्ज ज्यादा होने की स्थिति बनेगी, व्यक्ति कर्ज से परेशान हो सकता है परंतु सूर्य बुध के छठे भाव में होने के कारण शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा।ALSO READ: वर्ष 2025 में रहेगा शनि के शश योग का प्रभाव, 3 राशियों को होगा फायदा
 
5. सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए बुध  का गोचर पंचम भाव में होगा, बुध तथा सूर्य की युति पंचम भाव में सिंह राशि वालों के लिए उत्तम मानी जाती है, व्यक्ति को अचानक धन लाभ होगा तथा संतान की शिक्षा में खर्चा ज्यादा हो सकता है। सिंह राशि वालों की कोई कार्य सिद्धि भी हो सकती है। 
shahpharma007@gmail.com
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

'मालव्य' और 'लक्ष्मी नारायण' राजयोग: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अपार धन लाभ

Mokshada Ekadashi Katha: मोक्षदा एकादशी व्रत क्यों है इतना महत्वपूर्ण? जानें पौराणिक कथा

Mithun Rashi 2026: मिथुन राशि 2026 राशिफल: शनि के फेर में है कर्मफल और गुरु की मुट्ठी में बंद है भाग्य

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 नवंबर, 2025)

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab mesh rashi upay 2026: मेष राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, पूरा वर्ष रहेगा शनि से सुरक्षित

Shukra tara asta: शुक्र तारा होने वाला है अस्त, जानिए कौनसे कार्य करना है वर्जित

अगला लेख