3 जून को बुध हुए मार्गी, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय

Webdunia
शुक्रवार, 3 जून 2022 (12:24 IST)
Budh margi in vrishabha rashi 2022 : 3 जून शुक्रवार को बुध ग्रह वृषभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। बुध ग्रह 03 जून, शुक्रवार को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर मार्गी होंगे। फिर 02 जुलाई, शुक्रवार को सुबह 09 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। स्थानीय समय के अनुसार इसके समय में मतभेद हो सकता है। आओ जानते हैं कि 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय।
 
 
1. मेष : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में हुए मार्गी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए अच्छा मुनाफा कमाने का समय है। नौकरीपेशा के लिए सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
2. वृषभ : बुध आपकी राशि के प्रथम भाव में हुए मार्गी। इस गोचर से मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। सेहत में सुधार होगा। 
 
3. मिथुन : बुध आपकी राशि के 12वें भाव में हुए मार्गी। मार्गी बुध मिश्रित परिणाम देगा। इस दौरान सेहत का ध्यान रखना होगा। खर्चे बढ़ जाएंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। 
 
4. कर्क : बुध आपकी राशि के 11वें भाव में हुए मार्गी। आपकी आमदानी बढ़ जाएगी। सेहत में सुधार होगा। तनाव मुक्त रहेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां रहेगीं।
 
5. सिंह : बुध आपकी राशि के 10वें भाव में हुए मार्गी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। वेतन वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों के लिए मुनाफा कमाने का समय है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। 
 
6. कन्या : बुध आपकी राशि के नवम भाव में मार्गी होंगे। इस गोचर से मिला-जुला फल प्राप्त होगा। सेहत को लेकर सकर्क रहें। कार्यक्षेत्र में भी ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। 
Budh margi in vrishabh 2022
7. तुला : बुध आपकी राशि के अष्टम भाव में हुए मार्गी। बुध का यह गोचर शुभ रहने वाला सिद्ध हो सकता है। आप कई माध्यमों से लाभ अर्जित कर सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में विस्तार होगा। सेहत में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।
 
8. वृश्‍चिक : बुध आपकी राशि के सप्तम भाव में हुए मार्गी। इस गोचर से मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत करना होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार में सतर्क रहें।
 
9. धनु : बुध आपकी राशि के छठे भाव में हुए मार्गी। इस गोचर से आपको मिश्रित फल मिलेंगे। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में औसत समय रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव भी रहेगा।
 
10. मकर : बुध आपकी राशि के पंचम भाव में हुए मार्गी। इस गोचर के मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों और शिक्षा में परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत गड़बड़ा सकती है। 
 
11. कुंभ : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में हुए मार्गी। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में सकारात्मक माहौल रहेगा। व्यापार में यह अच्‍छा समय रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी।
 
12. मीन : बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में हुए मार्गी। आपको भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। करियर में सपलता मिलेगी। रिश्‍तों में मजबूती आएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या मुगलों का संपूर्ण भारत पर राज था और क्या अंग्रेजों ने मुगलों से सत्ता छीनी थी?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान

घर के पूजा घर में सुबह और शाम को कितने बजे तक दीया जलाना चाहिए?

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

Akshaya-tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन क्या करते हैं?

Vrishabha sankranti 2024: वृषभ संक्रांति कब है और क्या है इसका महत्व?

Vaishakha amavasya 2024: वैशाख अमावस्या के दिन क्या करते हैं?

Vastu Tips : वास्तु के अनुसार जानें कि किस कारण से आती है घर में दरिद्रता

Vasumati Yog: कुंडली में है यदि वसुमति योग तो धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता

अगला लेख